Breaking News :
>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि
देश

खुफि‍या एजेंसियों का अलर्ट – जैश-ए-मुहम्‍मद के आतंकी भारतीय वायुसेना के ठिकानों को बना सकते हैं निशाना

आकाश ज्ञान वाटिका। जम्‍मू-कश्‍मीर पर भारत के फैसले को पूरी दुनिया से मिले समर्थन के कारण पाकिस्‍तान की बौखलाहट अब खुलकर सामने आ गई है। पाकिस्‍तानी हुक्‍मरानों ने भारत को अस्थिर करने के लिए एकबार फ‍िर आतंकी संगठनों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। खुफि‍या एजेंसियों ने अलर्ट किया है कि जैश-ए-मुहम्‍मद के आतंकी भारतीय वायुसेना के ठिकानों को निशाना बना सकते हैं। उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों ने बताया कि आतंकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अम‍ित शाह पर भी हमला करने की फिराक में हैं।

खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के मुताबिक, आतंकियों के निशाने पर देश के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी हैं। सूत्रों ने बताया कि जैश-ए-मोहम्‍मद ने इस काम के लिए आठ से 10 खूंखार आतंकियों को जिम्‍मेदारी सौंपी है। ये आतंकी खुद को धमाके से उड़ाकर हमले को अंजाम दे सकते हैं। आतंकी अनुच्‍छेद-370 को हटाने का बदला लेने के लिए इस हमले का अंजाम देंगे। आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्‍मद अनुच्‍छेद-370 को हटाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जिम्मेदार मान रहा है।

खुफिया एजेंसियों की मानें तो आतंकियों के निशाने पर देश के 30 बड़े शहर हैं। आतंकियों की ओर से जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, जयपुर, गांधीनगर, कानपुर, लखनऊ में हमले की धमकी दी गई है। यही नहीं वायुसेना के एयर बेसों के अलावा देश के चार बड़े हवाई अड्डों पर भी आतंकी फ‍िदायीन हमले को अंजाम दे सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद का धमकी भरा पत्र ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन (BCAS) लखनऊ के पास आया जिससे सुरक्षा एजेंसियां चौकन्‍नी हो गई हैं।

सूत्रों ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के दो धमकी भरे पत्र मिले हैं। इसमें पहला पत्र को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्युरिटी, लखनऊ को मिला है। इसमें लिखा है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद -370 हटाने के लिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से बदला लिया जाएगा। पत्र मिलने के बाद खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति से तिलमिलाए आतंकी कभी भी बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं।

दूसरा धमकी भरा पत्र जैश-ए-मोहम्मद के एरिया कमांडर मसूद अहमद की ओर से रोहतक रेलवे स्टेशन के अधीक्षक यशपाल मीना को मिला है। पाकिस्‍तान से भेजे गए इस पत्र में धमकी दी गई है कि हम अपने जेहादियों की मौत का बदला जरूर लेंगे। इस बार हम हमलों के जरिए भारत सरकार के होश उड़ा देंगे। हम जेहादी आठ अक्टूबर को रेवाड़ी रोहतक, हिसार, कुरुक्षेत्र, मुंबई, चेन्नई स्टेशन, बेंगलुरू, जयपुर, कोटा, भोपाल, इटारसी, दुर्ग सहित कई प्रदेशों के स्टेशनों और मंदिरों को बम से उड़ा देंगे। हम हिंदुस्तान को तबाह कर देंगे जिससे चारों ओर खून ही खून नजर आएगा।

सूत्रों ने बताया कि खुफिया एजेंसियों ने राज्‍यों के पुलिस महकमों से उक्‍त अलर्ट शेयर किया है। खुफिया एजेंसियों के अलर्ट को देखते हुए राज्‍य सरकारों ने वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करके सुरक्षा हालात का जायजा लेना शुरू किया है। राज्‍यों ने अपनी सीमाओं पर चौकसी तेज करते हुए सुरक्षा बंदोबस्‍तों को मजबूत किया है। पुलिस अधिकारियों से तीर्थ स्‍थलों के अलावा भीड़ भरी जगहों पर कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!