Breaking News :
>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज
ताज़ा खबरेंदेश

सुरक्षाबलों ने शोपियां में कुछ ही घंटों में द रजिस्टेंस फ्रंट के दो आतंकवादियों को किया ढेर

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अक्टूबर 2021, बुधवार, श्रीनगर। शोपियां के द्रगाड इलाके में सुरक्षाबलों ने कुछ ही घंटों में द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। आज मार गिराए गए दो आतंकियों में TRF का जिला कमांडर शोपियां आदिल अहमद वानी भी शामिल था। आदिल वहीं आतंकी है जिसने टारगेट किलिंग के तहत गत दिनों पुलवामा में बाहरी श्रमिक साकिर अहमद वानी निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश की हत्या की थी। दूसरे आतंकी की पहचाना होना अभी बाकी है। वहीं इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद जबकि दो अन्य घायल भी हुए हैं।

आतंकवादियों के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके मेंं सर्च ऑपरेशन चलाया और जब इस बात की पुष्टि हो गई कि वहां और कोई आतंकी मौजूद नहीं है तो दोनों आतंकियों के शवों व मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियारों को लेकर सुरक्षाकर्मी वहां से वापस लौट गए।

इसी बीच आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल एक आतंकी की पहचान कर ली गई है। उसका नाम आदिल अहमद वानी था और वह जुलाई 2020 से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था। यही नहीं उसी ने लिटर, पुलवामा में एक गरीब मजदूर की हत्या की थी। आइजीपी ने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जारी अभियान के दौरान अभी तक 2 हफ्ते के भीतर सुरक्षाबलों ने अभी तक 15 आतंकियों को ढेर कर दिया है। शोपियां में इस अवधि के दौरान यह तीसरी मुठभेड़ थी। दूसरे आतंकवादी की भी पहचान की जा रही है। वहीं ऑपरेशन की समाप्ति के बाद इलाके में इंटरनेट सेवा को फिर से बहाल कर दिया गया है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना के बाद एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के जवान द्रगाड इलाके में पहुंचे। जैसे ही उन्होंने आतंकियों की तलाश शुरू की, आतंकवादियों ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। क्योंकि घिरे हुए आतंकी स्थानीय बताए गए थे, सुरक्षाबलों ने उन्हें हथियार डाल आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु उन्होंने इससे इंकार करते हुए गोलीबारी का सिलसिला जारी रखा। इस दौरान सेना के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तरंतु सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया परंतु जख्मों का ताव न सहते हुए एक जवान ने शहादत पा ली। वहीं दो अन्य घायल जवानों का इलाज जारी है।

इसी बीच मुठभेड़ के पहले आधे घंटे के भीतर ही सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। दूसरे आतंकी को एक बार फिर आत्मसमर्पण करने का मौका दिया परंतु जब उसने इस बार भी हथियार डालने से मना कर दिया तो सुरक्षाबलों ने उसे भी मार गिराया। दोनों आतंकवादियों के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और जब इस बात की पुष्टि हो गई कि इलाके में और कोई आतंकी मौजूद नहीं है तो ऑपरेशन को समाप्त करने की घोषणा कर दी गई।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि दो सप्ताह के भीतर शोपियां मेंं यह तीसरी मुठभेड़ थी। 14 दिनों के भीतर सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में 15 आतंकवादियों को मार गिराया है। अभी भी अभियान जारी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!