Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

रुड़की के भगवती अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन से पहले ही ले ली मरीज की जान, मृतक मरीज के भाई आशीष जुयाल के गम्भीर आरोप

डॉक्टर ने सवाल पूछे जाने पर मीडिया कर्मियों से भी की बदतमीजी

रुड़की के भगवती अस्पताल का है मामला

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अक्टूबर 2022, रविवार, रुड़की/हरिद्वार। रुड़की में भगवती अस्पताल में आज एक मरीज की जान डॉक्टरों की लापरवाही से चली गयी, परिजनों का ऐसा आरोप है।

विदित रहे कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के चावमण्डी में स्थित भगवती अस्पताल है जहाँ पर आज एक मरीज की जान डॉक्टरों की लापरवाही के चलते चली गयी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन को कल ऑपरेशन कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज लगभग 11:30 बजे ऑपरेशन के लिए उन्हें ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। मरीज एडमिट रूम से ऑपरेशन थियेटर तक अपने आप चलकर गयी, उससे पहले ही सभी जाँचें भी उनकी हो चुकी थी। उसके बाद डॉक्टरों का एक पैनल वहाँ पहुँचा और लगभग आधे घण्टे बाद परिजनों को बताया गया कि उनके मरीज की हार्टबीट बढ़ने के कारण मौत हो गयी ।

जबकि परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते उनके मरीज की जान गई है। वही जब परिजनों ने मीडिया को बुलाया और डॉक्टर से कहा कि उनके मरीज के साथ आधे घण्टे ऑपरेशन थियेटर में क्या क्या हुआ उसकी सीसीटीवी फुटेज उन्हें दी जाए तो डॉक्टर ने साफ इंकार करते हुए बोल दिया कि उनके ऑपरेशन थियेटर में कैमरा नहीं है ।

जब मीडिया कर्मियों ने डॉक्टर से सवाल पूछा तो डॉक्टर आग बबूला हो गयी और मीडिया कर्मियों के साथ भी बदतमीजी से पेश आते हुए उन्हें मारने के लिए चढ़ गई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से कार्यवाही की माँग की है। वही परिजनों ने बताया कि वह पोस्टमार्टम कराने के बाद डॉक्टरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही कराने की माँग करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!