Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मसूरी क्षेत्रान्तर्गत पर्यटन व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के संबंध में जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार की ने ली बैठक

जिलाधिकारी ने मसूरी अन्तर्गत बनाए जाने वाले वैन्डर जोन के चिन्हिकरण तथा अन्य व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अप्रैल 2022, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में आज जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में मसूरी क्षेत्रान्तर्गत पर्यटन व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के संबंध में बैठक आहूत की ग

जिलाधिकारी ने मसूरी अन्तर्गत बनाए जाने वाले वैन्डर जोन के चिन्हिकरण तथा अन्य व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सर्वे आफ इण्डिया के संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत किया गया है कि 218 स्थल में से 176 स्थल के नक्शा बनाये गये है जबकि 42 स्थल पर सर्वे कर नक्शा बनाया जाना शेष है। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी निर्देश देते हुए कहा कि 10 दिन के भीतर अवशेष स्थलों के नक्शे के कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही वन विभाग की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए एसडीओ वन को निर्देशित किया कि सर्वे ऑफ इण्डिया के माध्यम से नोटिफाइड स्थल का तैयार 77 स्थल के नक्शा पर अगले चरण की कार्य को शीघ्र पूर्ण करें।
जिलाधिकारी ने मसूरी क्षेत्रान्तर्गत पार्किंग व्यवस्था हेतु स्थान चिन्हीकरण के लिए नगर पालिका परिषद मसूरी, वन विभाग एवं एमडीडीए के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए प्रगति बढाने के भी दिशा निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी मसूरी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, सर्वे आफ इण्डिया निदेशक कर्नल रजत शर्मा, इंचार्ज मेजर जितेन्द्र सिह, ओ.एस. अनुराग शर्मा, वन विभाग से एसडीओ मसूरी सुभाष चन्द्र वर्मा, आरओ मसूरी एस पी गैरोला, ईई एमडीडीए अतुल गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!