Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने अपने काफिले को रोककर एंबुलेंस को दिया रास्ता

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2022, शुक्रवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने काफिले को रोककर पीछे चल रही एंबुलेंस को रास्ता दिया। इसके लिए उन्होंने राजभवन गेट नंबर दो के सामने अपनी फ्लीट सड़क किनारे रुकवा दी। एंबुलेंंस में मरीज था और वह कैंट पुल की ओर जा रही थी। सीएम योगी ने पास देकर पहले एंबुलेंस को निकलवाया उसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे हजरतगंज स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय से आवास पर जाने के लिए निकलें। साथ में उनका काफिला था। सीएम और उनका काफिला निकलने के लिए सुरक्षा के दृष्टिगत हजरतगंंज चौराहे से लेकर राजभवन और अन्य मार्गों पर वाहनों ंका संचालन रोक दिया गया। मुख्यमंत्री योगी का काफिला जैसे ही हजरतगंज चौराहा पार करके रोवर्स रेस्टोरेंट के रास्ते राजभवन के पास पहुंचा। इस बीच पीछे से एक एंबुलेंस सायरन देते हुए आ रही थी।

मुख्यमंत्री योगी ने एंबुलेंस को पीछे आते देखा तो उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को फ्लीट किनारे रुकवाने को कहा और पहले एंबुलेंस को आगे निकालने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आनन-फानन में गाड़ियां किनारे लग गईं और एंबुलेंस को पास दिया गया। एंबुलेंस के निकलने के बाद मुख्यमंत्री को लेकर उनका काफिला आगे बढ़ा। मुख्यमंत्री अपने आवास के लिए रवाना हुए।

डीसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि मुख्यमंत्री के काफिले के पीछे हजरतगंंज की ओर से एंबुलेंस आ रही थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनका काफिला रोककर एंबुलेंस को पहले निकाला गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!