Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

दु:खद खबर : टीवी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता आशीष रॉय का निधन, आईसीयू में एडमिट थे, ईलाज के लिए की थी रुपयों की माँग

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 नवम्बर 2020, मंगलवार। टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक बेहद दु:खद खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे के जाने माने सीनियर एक्टर आशीष रॉय का आज निधन हो गया है। आशीष ने 55 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आशीष रॉय काफी लंबे समय से बीमार थे और मुंबई के जूहू हॉस्पिटल में भर्ती थे। जानकारी के मुताबिक, किड्नी फैल होने की वजह से उनका निधन हुआ है।

आशीष लंबे समय से बीमार होने के साथ-साथ आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। लॉकडाउन में आशीष की आर्थिक हालत बहुत खराब हो गई थी, वो पाई-पाई को मोहताज हो गए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने ख़ुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक के जरिए दी थी। आशीष ने अपने पोस्ट में बताया था कि वो आईसीयू में एडमिट हैं, उन्हें इलाज के लिए पैसे चाहिए। उनके पास जो पैसे जमा थे वो खत्म हो चुके हैं, अब उनके पास हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के तक के लिए पैसे नहीं बचे हैं।

[box type=”shadow” ]आशीष ने 17 मई को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर अपनी हालत बतायी थी। एक्टर ने लिखा था, ‘मैं आईसीयू में हूं और बहुत बीमार हूं। डायलिसिस चल रहा है’। इसके बाद अगली पोस्ट में उन्होंने डायलिसिस के लिए पैसे के लिए गुहार लगाई थी। 19 मई को उन्होंने एक बार फिर फेसबुक पर लिखा था, ‘मेरे डालिसिस के लिए फंड जुटाने की अपील सच्ची है। कृपया मदद कीजिए’। उसके बाद 20 मई को आशीष रॉय के फेसबुक एकाउंट से जानकारी दी गयी कि उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बताया गया कि इंडस्ट्री के लोगों ने अस्पताल के बिल चुकाने में मदद की। हालांकि हॉस्पिटल में डिस्चार्ज होने के बाद भी आशीष ने कहा था कि उनके पास पैसे नही हैं।[/box]

अभिनेता आशीष रॉय टीवी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता था। आशीष ने ‘ससुराल सिमर का’, ‘बनेगी अपनी बात’, ‘ब्योमकेश बख्शी’, ‘यस बॉस’, ‘बा बहू और बेबी’, ‘जीनी और जुजू’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ जैसे शो में काम किया थाl

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!