Breaking News :
>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

गोरखपुर में विधायकों का बयान – उनके क्षेत्र में गाँव-गाँव का विकास हुआ

  • जितना माँगा गया उससे कहीं ज्यादा मुख्यमंत्री ने दिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2021, गुरुवार, गोरखपुर। योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में विधायकों ने कहा कि उनके क्षेत्र में गांव-गांव का विकास हुआ है। जितना मांगा गया, उससे कहीं ज्यादा मुख्यमंत्री ने दिया है, यह बात जनता कह रही है। विधायकों ने अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों को गिनाया और इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

गोरखपुर ग्रामीण के विधायक बिपिन स‍िंह ने तरकुलानी रेग्युलेटर की चर्चा करते हुए कहा कि वर्षों से मांग की जा रही थी, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। मुख्यमंत्री बनते ही योगी आदित्यनाथ ने योजना स्वीकृत करायी और समय से काम पूरा हो गया। अब खोराबार क्षेत्र के साथ ही शहर का बड़ा हिस्सा जलजमाव से मुक्त हो सकेगा।

बांसगांव के विधायक डॉ० विमलेश पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस तरह से कठिन परिस्थितियों में जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया, वह उनके अदम्य साहस का उदाहरण है। रोजगार की विभिन्न योजनाओं के जरिए उन्होंने युवाओं के सपनों को पंख दिया है। बांसगांव क्षेत्र में प्राचीन दुर्गा मंदिर का लोकार्पण भी हुआ है, इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

सहजनवां के विधायक शीतल पांडेय ने अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों को गिनाया। कहा कि थानों पर पहले बहुत अत्याचार होता था, लेकिन अब उसमें कमी आई है। उन्होंने सहजनवां क्षेत्र में लड़कियों के लिए एक इंटर कालेज खोलने की मांग की।

विधायक संत प्रसाद ने खजनी क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए किए गए प्रभावी उपाय की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास के कई कार्य कराए गए हैं। 22 वार्ड में 23 स्थान चिह्नित किए गए हैं, वहां मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना होगी।

पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल स‍िंह ने कहा कि पिपराइच क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछ गया है। चिलुआताल के सुंदरीकरण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। विधायक संगीता यादव ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से सीखा है कि कैसे जनता के बीच रहना है। चौरी चौरा क्षेत्र की सभी मांगें पूरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यों को देखकर लगा कि राजनीति ठीका-पट्टा की चीज नहीं बल्कि सेवाभाव है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!