Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर-प्रदेश

घाटमपुर में पालिका अध्यक्ष के निर्दलीय प्रत्याशी के पति को बदमाशों ने गोली मारी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 11 मई 2023, कानपुर। कानपुर के घाटमपुर में बसंत बिहार मंडी रोड पर बुधवार देर रात नकाबपोश स्कूटी सवार दो बदमाशों ने देर रात पालिका अध्यक्ष के निर्दलीय प्रत्याशी के पति को गोली मार दी। गोली उनके बाएं हाथ में कोहनी के ऊपर से आर पार हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे समर्थकों ने उन्हें सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया।

यहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया। उनकी पत्नी ने प्रतिद्वंदीयों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। नौबस्ता पश्चिम निवासी गजराज सिंह उर्फ पप्पू लुधिया की पत्नी स्नेहलता पालिका अध्यक्ष की निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। गजराज दूध का व्यापार करते हैं। स्नेहलता ने बताया कि गांधी विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सामने उनका कार्यालय बना हुआ है। बुधवार रात को वह घर पर खाना खाने आए हुए थे। देर रात करीब 12.10 बजे वह वापस बाइक से कार्यालय के निकले। रास्ते में वह मंडी रोड पर पहुंचे ही थे कि स्कूटी सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी।

गोली उनके बाएं हाथ में कोहनी के ऊपर से आर पाररो गई। इससे वह अनियंत्रित होकर वह बाइक समेत सड़क के किनारे पड़ी गिट्टी पर जा गिरे। इस बीच वहां से गुजर रहे समर्थकों की नजर उन पर पड़ी। कार्याकर्ता जब वहां पहुंचे तो वह खून से लथपथ वहां पड़े मिले। समर्थकों ने घटना की जानकारी पुलिस और कार्यकर्ताओं को दी।

मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उन्हें गंभीर हालात में सीएचसी घाटमपुर ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हैटल रेफर कर दिया गया। इस बीच मौके पर पहुंचे एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला व इंस्पेक्टर घाटमपुर आशोक दुबे ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!