Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्ड

आज जनपद में विकासखण्डवार 1993 आंगनबाड़ी कार्यकतियों द्वारा 35126 व्यक्तियों से सम्पर्क कर सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 18 मई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 228 सैम्पल जाँच हेतु भेजे गये तथा 137 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें 1 व्यक्ति की जाँच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 46 हो गयी है, जिनमें 27 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा वर्तमान में 18 व्यक्ति उपचाररत् हैं।

आज चमन विहार कन्टेंमेंट जोन अन्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की 1 टीम द्वारा 11 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। इसी प्रकार आज जनपद में विकासखण्डवार 1993 आंगनबाड़ी कार्यकतियों द्वारा 35126 व्यक्तियों से, जिनमें उत्तराखण्ड के अन्य जनपदों से आये 88 तथा अन्य राज्यों से आये कुल 308 व्यक्तियों से सम्पर्क कर सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया।

कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 4 राहत शिविरों में ठहराये हुए 88 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। इसी प्रकार रेनबसेरा लालपुल देहरादून में 5 व्यक्तियों की रिवाईस्ड कांसिलिंग की गयी।

आज विभिन्न ड्यूटियों में तैनात कार्मिकों को 220 एन-95 मास्क, 3750 ट्रिपल लेयर मास्क, 44 पीपीई किट, 600 वीटीएम वायल,  3200 सर्जिकल गलब्स, 102 एग्सामिनेशन गलब्स तथा 160 सेनिटाइजर वितरित किये गये।
आज दोपहर 4 बजे तक कुल 142 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलिंग संकलित की गयी जिनमें, आशारोड़ी चैकपोस्ट पर 31, कुल्हाल चैक पोस्ट पर 20, रायवाला चैकपोस्ट पर 16 और महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में 75 सैम्पल शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!