Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की कार्य नीतियों और कार्य योजनाओं एवं आगामी वर्षों के रोड मैप को लेकर की गयी गहन चर्चा

कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा ने कौशल प्रशिक्षण योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किये जाने तथा प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को औद्योगिक इकाइयों में में प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के निर्देश दिए।

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अगस्‍त 2022, मंगलवार, देहरादून। मंथन सभागार वन विभाग, 85 राजपुर रोड, देहरादून में मंत्री, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल कौशल विकास एवं सेवायोजन उत्तराखण्ड सरकार सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में चिन्तन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की कार्य नीतियों और कार्य योजनाओं एवं आगामी वर्षों के रोड मैप को लेकर गहन चर्चा की गयी। चिन्तर शिविर में विजय कुमार यादव, सचिव, कौशल विकास एवं सेवायोजन, विनोद गोस्वामी, निदेशक (प्रशिक्षण)/परियोजना निदेशक, उत्तराखण्ड कौशल विकास समिति, हरवीर सिंह, निदेशक सेवायोजन तथा अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा निर्देश दिये गये कि वर्ष 2025 तक जब हमारा राज्य 25 वर्ष का होगा तब विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को आई.टी.आई. एवं लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। कैबिनेट मंत्री द्वारा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिये जाने पर विशेष बल दिया गया। प्रशिक्षण उपरांत रोजगार उपलब्ध कराना ही समस्त कौशल प्रशिक्षण योजनाओं का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए तथा इसी आधार पर प्रशिक्षण प्रदान करने वाली संस्थाओं को चयन होना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कौशल प्रशिक्षण योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किये जाने तथा प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को औद्योगिक इकाइयों में में प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के निर्देश दिए। साथ ही वर्ष 2025 तक राज्य की समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का उच्चीकरण कर उनमें राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्रदान करते हुए उद्योगो की मॉंग के अनुरूप उन्नत बनाने हेतु जोर दिया गया।

कौशल विकास विभाग के अन्तर्गत राज्य के युवाओं हेतु सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जा रही है जो विभाग एवं उधोगों की संयुक्त साझेदारी के माध्यम से विकसित किये जा रहे हैं। सी ओ ई के माध्यम से उच्च गुणवत्ता एवं उद्योगों की माँग के अनुकूल स्किल मैन पॉवर तैयार की जायेगी। वर्तमान में इलैक्ट्रिकल, मैनुफैक्चुरिंग एवं टेक्सटाइल के क्षेत्रों में सी ओ ई स्थापित किये जाने की प्रक्रिया गतिमान है। विभागीय मंत्री द्वारा विभागीय सचिव को निर्देश दिये गये है कि दोनो विभागों में समन्वय स्थापित कर प्रशिक्षार्थियों को ओ.जे.टी एवं अप्रेन्टिस हेतु गन्ना विभाग के अन्तर्गत संचालित चीनी मिलों में भेजा जाए तथा गन्ना विभाग के विभागीय अधिकारियों द्वारा माह में दो बार राजकीय संस्थानों में गेस्ट लेक्चर दिया जाए। माननीय मंत्री जी द्वारा यह भी निर्देश दिये गये है कि प्रत्येक वर्ष राज्यों के समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से 25 मेधावी प्रशिक्षार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में भ्रमण कराया जाय।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा चिंतन शिवरि में दिए गए प्रमुख निर्देशों में गन्ना क्षेत्रफल में वृद्वि, गुणवत्ता में सुुधार के प्रभावी प्रयास किये जाय।जैविक गन्ने एवं जैविक उत्पादकों को प्रोत्साहित किये जाय।चीनी मिल डोईवाला/नादेही/बाजपुर/किच्छा/सितारगंज के द्वारा आगामी पेराई सत्र 2022-23 में कृषकों के गन्ना मूल्य की धनराषि अधिक से अधिक चीनी मिल स्तर से भुगतान किये जाने का प्रयाय किया जाये तथा राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान की धनराशि में कमी लायी जाय।चीनी मिलों में पेराई सत्र के दौरान कृशकों के रहने, शौचालय, पेयजल एवं पंचर बनाने वाले आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। चीनी मिल बाजपुर में बी-हैवी मोलासेस आधरित 100 के.एल.पी.डी. एथेनाॅल प्लांट की पी.पी.पी. मोड पर स्थापना हेतु त्वरित कार्यवाही की जाय। चीनी मिल सितारगंज को दीर्घकालिक लीज पर दिये जाने सम्बन्धी कार्यवाही षीघ्रता से पूर्ण की जाय।चीनी मिलों के आगामी पेराई सत्र 2022-23 में चीनी उत्पादन/गन्ना पेराई के दौरान तकनीकी बन्दियां मानकों से अधिक न हो, इस हेतु प्रभावी प्रयास किये जाय। गन्ना परिवहन ठेकेदारों से क्रय केन्द्रों में उपलब्ध गन्ने को 24 घण्टे के अन्दर उठान कराया जाना सुनिश्चित किया जाय। गन्ना परिवहन हेतु आहूत की जाने वाली ई-निविदा में प्रतिभाग करने वाले निविदादाताओं की क्षमता के आधार पर ही क्रय-केन्द्रों का आवंटन किया जाय।

इइस अवसर पर नोडल अधिकारी कौशल विकास समिति उपनिदेशक सेवायोजन श्रीमती चन्द्रकांता, संयुक्त निदेशक यू.के. डब्ल डी.पी. जे.एम नेगी, संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण अनिल कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक गढ़वाल मण्डल अनिल गुसाई, उपनिदेशक मंगल अग्रवाल, उपनिदेशक पंकज कुमार, परियोजना उपनिदेशक यू.के. डब्लू.डी.पी. संजीव कुमार, परियोजना प्रवन्धक यू.के.एस.डी.एम. राजेन्द्र वल्दिया आदि उपस्थित रहें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!