Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास>>क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी>>सीएम धामी बोले- उत्तराखंड की जनता चाहती है स्थायित्व और विकास>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या>>कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास>>TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा>>ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल>>CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी>>पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री>>टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक>>NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद>>दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग>>हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह>>कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू>>लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश>>इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज>>यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत>>निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की बैठक में सामाजिक सरोकारों पर हुआ गहन मंथन

नए पदाधिकारियों की घोषणा एवं पहचान पत्र वितरित

आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 15 जुलाई 2026, देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 15 जुलाई 2026 को चकराता रोड स्थित बिंदाल पुल के समीप बीकानेर वाला में आयोजित की गई।
बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, सामाजिक जागरूकता अभियानों तथा मानवाधिकार संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पहचान पत्र (आईडी कार्ड) भी वितरित किए गए।

बैठक के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अशोक वर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड जैन समाज के अध्यक्ष सुखमाल जैन, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन एवं प्रदेश सलाहकार अनिल वर्मा ने किया।

बैठक के दौरान संगठन से जुड़े नए सदस्यों का स्वागत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप जैन ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का अभिनंदन करते हुए संगठन की भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही महानगर एवं प्रदेश स्तर पर विभिन्न दायित्वों की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों से संगठन को अधिक सक्रिय, सशक्त और जनहितकारी बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया गया।

मुख्य अतिथि अशोक वर्मा ने कहा कि मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की आवाज़ बनकर कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन सेवा, सहयोग और जनकल्याण के माध्यम से भविष्य में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल मानवाधिकारों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना भी उसकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रभावी सामाजिक कार्यों के लिए शासन-प्रशासन, सामाजिक संगठनों और आमजन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने युवाओं में नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए संगठन नियमित रूप से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा।

बैठक में सुखमाल जैन को संगठन का संरक्षक तथा रचना जैन को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम के अंत में संगठन के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पहचान पत्र वितरित किए गए। इनमें अजय जैन, शब्दावली कौशिक, राकेश जैन, डॉ. दिनेश शर्मा, संदीप जैन, प्रदीप नागलिया, विपिन आहूजा, अरुणा चावला, गीता वर्मा, अनिल वर्मा, मेजर प्रेमलता वर्मा, समता ग्रोवर, तनुजा सिंह, अनिल जैन, पी.सी. वर्मा, गौरव वर्मा, अरविंद महाजन, घनश्याम चंद्र जोशी एवं मधु आहूजा सहित अन्य सदस्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!