Breaking News :
>>एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार>>भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक>>सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम : SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर>>क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है ? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है : विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास : डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बर्थ-डे अपने ढ़ंग से मनाया, गंगा में 71 हजार मछलियों को छोड़ा

पटना, आकाश ज्ञान वाटिका 17 सितम्बर 2021 शुक्रवार- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 71 साल के हो गए हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी  सेवा और समर्पण अभियान तो बिहार सरकार कोरोनावायरस टीकाकरण का महाअभियान आयोजित कर रही है। ऐसे में भला पार्टी के नेता-कार्यकर्ता और समर्थक अपने तरीके से बर्थ-डे क्‍यों नहीं मनाएं? पीएम मोदी के बर्थ-डे के अवसर पर दरभंगा में मछुआरा समुदाय ने 71 नावों पर 71 केक काटे। उधर, विकासशील इनसान पार्टी के अध्‍यक्ष मुकेश सहनी ने गंगा नदी में 71 हजार मछलियों को दोड़ा। कई मंत्रियों व नेताओं ने पूजा व चादरपोशी की। कई जगह विविध आयोजन किए गए।

दरभंगा में 71 नावों पर काटे 71 केक

दरभंगा में मछुआरा समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का बर्थ-डे पानी में नावों पर मनाया। कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी विधान पार्षद अर्जुन सहनी व सेवा और समर्पण अभियान के प्रदेश संयोजक व दरभंगा के बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने दरभंगा के हराही पोखर में किया। कार्यक्रम के तहत  एक तालाब में 71 नावों पर 71 केक काटे गए। सभी केक 71 किलो के थे। बीजेपी एमएलसी  अर्जुन सहनी ने प्रधानमंत्री को बर्थ-डे की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को सम्‍मान देने की यह उनकी छोटी सी पहल रही।

पटना में 71 किलो बांटे लड्डे

पटना में डाक्टर मृणाल फैंस क्लब ने प्रधानमंत्री के बर्थ-डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर ने 71 किलो लड्डू का केक काटकर नरेंद्र मोदी को बधाई दी। इस अवसर पर विवेक ठाकुर ने प्रधानमंत्री को बर्थ-डे की बधाई दी। क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि वे लोग हर साल नरेंद्र मोदी का बर्थ-डे मनाते हैं। इस साल प्रधानमंत्री के 71 साल का होने पर 71 किलो के लड्डू का केक काटा गया। इस अवसर पर गरीबों में फलो का वितरण किया जा रहा है। चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया है।

गंगा में 71 हजार मछलियों को छोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्थ-डे के अवसर पर बीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने सुबह में पटना के कलेक्ट्रेट गंगा घाट पर देसी नस्ल की 71 हजार मछलियों को गंगा में प्रवाहित किया। मुकेश सहनी ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि मछुआरा समाज के रोजगार को बढ़ावा देकर सशक्‍त बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

मंत्रियों ने की चादरपोशी व पूजा

बिहार सरकार में मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्थ-डे के अवसर पर चादरपोशी की है। उधर, पीएम मोदी के बर्थ-डे के अवसर पर बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में पूजा की। शिवहर की बीजेपी सांसद रमा देवी ने शिवहर के मनोकामनापूर्ण मंदिर में भगवान शिव की पूजा कर पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!