Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

चंडीगढ़ में भी सामने आया श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा मामला, युवती का गला दबाकर की हत्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2022, बुधवार, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में भी श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। शहर के बुड़ैल में किराये के घर में रहने वाले पहले से विवाहित मुस्लिम युवक ने पड़ोस में परिवार के साथ रहने वाली हिंदू युवती 18 साल की ममता को अपने प्रेम के जाल में फंसाया। लगभग दो साल तक उसने लड़की से अपने विवाहित होने की बात छिपाई। जब लड़की को उसके शादीशुदा होने का पता चला तो उसने युवक से दूरी बना ली। यह बात मुस्लिम युवक को नागवार गुजरी और उसने लड़की के घर में घुस कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या से पहले दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। आरोपित की पहचान बिहार के जिला मधुबनी स्थित गांव बेला निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद शरीक के तौर पर हुई है।

ममता मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के तहसील बेनीगंज के गांव मलाहपुर की रहने वाली थी। युवती की माँ चंपा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित को सेक्टर-45 से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कपड़ों से भरा बैग भी बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार मोहम्मद शरीक फरार होने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस को हत्या से पहले युवती से दुष्कर्म की भी आशंका है। इसके लिए दोनों के सैंपल फारेंसिक लैब भेजे गए हैं। इसकी पुष्टि होने पर दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी जाएगी।

मृतका की माँ चंपा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को ममता घर पर अकेली थी। माँ काम पर गई हुई थी, जबकि छोटा भाई स्कूल गया हुआ था। उसी समय आरोपित उसके घर में घुसा और गला घोंटकर बेटी की हत्या कर दी। शाम को जब चंपा घर लौटी तो बेटी को बेड पर बेसुध पड़ी थी। उसका शरीर नीला पड़ चुका था। उसके बाल बिखरे हुए थे और कान से खून निकल रहा था। उसके गले पर खरोंच के निशान थे। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

लगभग डेढ़ महीने पहले युवती ने अपनी माँ को आरोपित शरीक के बारे में बताया

युवती की मां चंपा ने पुलिस को बताया कि ममता को लगभग छ: महीने पहले आरोपित के पहले से शादीशुदा होने का पता चला। इसके बाद से उसने मोहम्मद शरीक से दूरी बना ली। इस पर युवक उसका पीछा करने लगा, जिससे ममता काफी परेशान रहने लगी थी। लगभग डेढ़ महीने पहले युवती ने अपनी माँ को आरोपित शरीक के बारे में बताया। चंपा ने भी आरोपित शरीक को उनकी बेटी से दूर रहने को कहा। इसके बाद वह दूसरे इलाके में रहने लगा था। ममता उससे फोन पर भी बात नहीं करती थी। इसी बात से शरीक गुस्से में था।

3 साल पहले ही चंडीगढ़ आया है आरोपित

पुलिस के अनुसार मोहम्मद शरीक फूड डिलीवरी की नौकरी करता है और वह तीन साल पहले ही चंडीगढ़ आया है। वह लगभग ढाई साल से वह बुड़ैल में किराये के घर में रह रहा है। ममता उसके पड़ोस में अपने परिवार के साथ रह रही थी। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई, फिर दोनों में दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम में बदल गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!