Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने आज बागपत में किया कई विकास कार्यों और अस्‍पताल, ऑक्‍सीजन प्‍लांटों का निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जुलाई 2021, गुरूवार, बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को लगभग 11 बजे बागपत पहुंच गए। इनका हेलीकाप्‍टर पुलिस लाइन में उतारा गया। पुलिस लाइन को अच्‍छे से सजाया गया था। इनके आगमन पर रंगोली भी तैयार की गई थी। वहीं बुधवार को अधिकारी सीएम की दौरे की तैयारियों में जुटे रहे। कमिश्नर व एडीजी भी जायजा लेने के लिए बागपत पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। सुरक्षा व्‍यवस्‍था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां सबसे पहले महिला अस्पताल पहुंचकर वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने डाक्टर से बातचीत की। टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महिला अस्पताल के पास ही बन रहे आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया है। जल्द प्लांट को शुरू कराने के लिए निर्देशित किया। महिला अस्पताल के पास ही बने पीकू सेंटर पहुंचे। यहां पर सभी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ डाक्टर और कर्मचारियों के बारे में पूछताछ की। डीएम को कोरोना की तीसरी लहर के आने से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया। यहां कोई भी लापरवाही या कमी नहीं मिली है। निरीक्षण के बारे में सीएमएस डा. बीएलएस कुशवाह ने जानकारी दी है।

परिवार के सदस्‍यों का हो गया निधन फिर भी करते रहे ऑक्‍सीजन सप्‍लाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिसाना गांव में प्रवीण चौहान के घर पहुंचे। इस परिवार के दो सदस्यों का कोरोना से निधन हुआ था। परिवार के अधिकतर सदस्य कोरोना ग्रस्त हुए थे। उसके बावजूद इस परिवार ने जनपद को लगातार ऑक्सीजन की सप्लाई दी थी। इनकी प्रतीक ऑक्सीजन गैस एजेंसी मेरठ रोड बागपत में है।

सीएम ने चार गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की

मुख्यमंत्री ने स्कूल में पहुंचकर अलग-अलग स्टाल का निरीक्षण किया। कोरोना में माता या पिता को खोने वाले बच्चों का हाल जाना, उनको अच्छी तरह से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। आशाओ से टीकाकरण की जानकारी प्राप्त की साथी ही कोरोना की तीसरी लहर को मात देने के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने व्‍यवस्‍थाएं करा दींं थी दुरुस्‍त  

बुधवार शाम तक मुख्यमंत्री के बागपत आगमन का कार्यक्रम नहीं आया था। प्रशासन मुख्यमंत्री के दौरा निश्चित मानकर अपनी तैयारी में जुटा रहा। गुरूवार की सुबह कंफर्म होने पर अधिकारी पूरी तैयारी के साथ जुट गए। तमाम सरकारी विभागों में अधिकारी और कर्मचारी आंकड़ों को ठीक करने के साथ बुकलेट तैयार कराने में जुटे रहे। जिला अस्पताल व कलक्ट्रेट में सफाई अभियान चलाया गया। बारिश में अफसर सिसाना गांव की ओर दौड़ लगाते नजर आए। डीएम समेत अनेक अधिकारियों ने दोपहर में झमाझम बारिश में सिसाना पहुंचे और छतरी लगाकर दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे-709बी पर हुए जलभराव के पानी की निकासी कराने, हाईवे किनारे कूड़े के ढेर हटाने, स्कूल भवन को चमकाने व गो आश्रय स्थल का हाल सुधारने का काम देखा। शाम को मंडलायुक्त, एडीजी, आइजी ने डीएम, एसपी और एडीएम के साथ सिसाना गांव में तैयारियों का जायजा लिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!