Breaking News :
>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज
देश

24 घंटों में 194 मरीजों की कोरोना के कारण मौत, वहीं एक दिन में कोरोना के 6566 नए मामले भी सामने आए

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मई 2020, गुरुवार। देश में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में 194 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हुई है। एक दिन में कोरोना वायरस के 6566 नए मामले भी सामने आए हैं।इनको मिलाकर देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1.58 लाख से अधिक हो गई है, वहीं अब तक 4500 से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय(Ministry of Health and Family Welfare) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में गुरुवार(28 मई) सुबह 8 बजे तक कुल 1,58,333 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस के कारण मौतों की संख्या 4,531 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल 86,110 एक्टिव मामले हैं, जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है। वहीं 67,692 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

महाराष्ट्र की हालस सबसे खराब

कोरोना वायरस से महाराष्ट्र की हालत सबसे ज्यादा खराब है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कुल 56,948 मामले सामने आ चुके हैं। 1897 लोगों की कोरोना के कारण यहां मौत हो चुकी है। राज्य में 17,918 मरीज ठीक हो चुके हैं।महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में कोरोना का सबसे ज्यादा प्रकोप है। यहां कोरोना वायरस के 18,545 मामले सामने आ चुके हैं। यहां 133 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है, वहीं 9909 लोग ठीक हो चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!