Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देश

आतंकवाद पर इमरान खान का सबसे बड़ा कबूलनामा – अमेरिका में एक इंटरव्यू के दौरान दिया बड़ा बयान

आकाश ज्ञान वाटिका। अमेरिकी थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस के एक कार्यक्रम में सोमवार को यह पूछे जाने पर कि क्‍या पाकिस्‍तान ने इस बात की जांच कराई थी कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्‍तान में कैसे रह रहा था। इमरान खान ने पाकिस्‍तानी सेना और अल कायदा की पोल खोलते हुए कहा कि अफगानिस्‍तान में लड़ रहे अल कायदा और अन्‍य दूसरे आतंकी संगठनों के संबंध पाकिस्‍तानी फौज और मुल्‍क की जासूसी एजेंसी आईएसआई से रहे हैं क्‍योंकि दोनों ने ही इन्‍हें अफानिस्‍तान में लड़ने के लिए प्रशिक्ष‍ित किया था।

अल कायदा और अन्‍य दूसरे आतंकी संगठनों के संबंध पाकिस्‍तानी फौज और मुल्‍क की जासूसी एजेंसी आईएसआई से रहे हैं क्‍योंकि दोनों ने ही इन्‍हें अफानिस्‍तान में लड़ने के लिए प्रशिक्ष‍ित किया था।——इमरान खान

अमेरिका में इमरान खान ने एकबार फ‍िर पाकिस्‍तानी सेना और जासूसी एजेंसी आईएसआई की पोल खोली है। इमरान ने कबूला है कि पाकिस्‍तानी फौज और उनके मुल्‍क की जासूसी एजेंसी आईएसआई दोनों अल कायदा एवं अन्य आतंकी समूहों को अफगानिस्तान में लड़ने के लिए प्रशिक्षित किया था। यही नहीं पाकिस्‍तानी आर्मी और आईएसआई दोनों के संबंध अल कायदा एवं अन्य आतंकी समूहों से थे। आतंकवाद के मसले पर इमरान का यह बयान पाकिस्तान के सबसे बड़े कबूलनामों में एक माना जा रहा है। सनद रहे कि ओसाम बिन लादेन के नेतृत्व वाले आतंकी संगठन अल कायदा ने ही 9/11 हमले को अंजाम दिया था।

पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख का किया बचाव 

इमरान खान ने कहा कि 9/11 हमले के बाद जब हमने इन आतंकी संगठनों से मुंह मोड़ने का काम शुरू किया तो पाकिस्‍तान में कोई भी हमारे फैसले से सहमत नहीं था। पाकिस्तानी आर्मी भी खुद को बदलना नहीं चाहती थी। यही वजहें रही कि पाकिस्‍तान को भी आतंकी हमलों का शिकार होना पड़ा। हालांकि इमरान ने लादेन के एबटाबाद में छिपकर रहने के बारे में तत्‍कालीन पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख और आईएसआई चीफ का बचाव भी किया। उन्‍होंने अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान की सेना को इस बात की भनक नहीं थी कि लादेन एबटाबाद में रह रहा है।

पाक दुनिया का सबसे खतरनाक मुल्‍क…?

इमरान खान ने कहा कि जहां तक मुझे जानकारी है कि पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख और आईएसआई चीफ को भी यह उम्‍मीद नहीं थी कि लादेन एबटाबाद में रहा रहा है। ओसामा बिन लादेन के एबटाबाद में छिपकर रहने के बारे में यदि किसी को कोई जानकारी रही भी होगी तो वह बेहद निचले स्‍तर पर रही होगी। इमरान से यह पूछे जाने पर कि पूर्व अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्‍स मैटिस ने पाकिस्‍तान को दुनिया का सबसे खतरनाक मुल्‍क करार दिया था इस पर आपका क्‍या कहना है…

अमेरिका का साथ देकर बड़ी गलती की 

इमरान खान ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि जेम्स मैटिस इस बात को पूरी तरह समझते हैं कि पाकिस्तान कट्टरपंथी क्यों बना…  9/11 हमले के बाद पाकिस्तान ने एक बड़ी भूल की थी। पाकिस्‍तान ने इस हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में अमेरिका को शामिल करके सबसे बड़ी गलती की। इसी भूल का नतीजा है कि इन लड़ाइयों में 70 हजार पाकिस्‍तानी मारे गए। कुछ अर्थशास्त्रियों का तो यह भी आकलन है कि अमेरिका को साथ लेने के कारण पाकिस्‍तान की अर्थव्‍यवस्‍था को 200 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

जिहाद की लड़ाई लड़ रहे थे संगठन 

पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि अफगानिस्‍तान में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के नहीं जीत पाने के लिए हमें जिम्‍मेदार ठहराया गया। हमें इस सच्‍चाई को माननी होगी कि 1980 के दशक में अफगानिस्तान में सोवियत संघ से लड़ने के लिए जिन समूहों को ट्रेनिंग दी गई थी अमेरिका ने उन्‍हीं को ही आतंकवादी मान लिया था। जबकि वे विद्रोही संगठन इस जिद पर अड़े थे कि उन्‍हें विदेशी कब्‍जे के खिलाफ जिहाद करना है।

इमरान का दूसरा बड़ा कबूलनामा

अल कायदा और उसके सरगना ओसामा बिन लादेन को लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पिछले तीन महीने में यह दूसरा बड़ा कबूलनामा है। इससे पहले जुलाई में इमरान खान ने कहा था कि पाकिस्तान को ओसामा बिन लादेन की मौजूदगी का पता था। उस वक्‍त इमरान ने कहा था कि पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने ही सीआईए को ओसामा की मौजूदगी के बारे में बताया था। इसी जानकारी के आधार पर अमेरिका ने लादेन को मारने में सफलता पाई थी। बता दें कि अमेरिकी मरीन कमांडो ने ओसामा को 02 मई, 2011 की आधी रात को एक बड़े ऑपरेशन में पाकिस्तान में घुसकर मार गिराया था।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *