Breaking News :
>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
देश

इमरान खान पाकिस्‍तान इस्‍लामिक जगत के नये नेता बनने की फ‍िराक में

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह तेहरान और रियाद के बीच किसी तरह के मध्‍यस्‍थता में भाग नहीं लेना चाहते हैं। पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब इस प्रकार की खबरे चली थी कि पाकिस्‍तान इस्‍लामिक जगत का नया नेता बनने की कोशिश कर रहा है। इस क्रम मेंं वह  ईरान और सऊदी अरब  बीच मध्‍यस्‍थता कराने का इच्‍छुक है।

ईरान और सऊदी अरब के बीच जंग नहीं चाहता पाक

जियो न्यूज ने बताया कि रविवार को तेहरान की अपनी यात्रा के दौरान इमरान ने कहा कि ईरान और सऊदी अरब के बीच जंग नहीं होनी चाहिए। यही उनकी सोच रही है। इसी के तहत ही मेरा सारा  प्रयास चल रहा था। इमरान ने कहा कि इसमें संदेह नहीं है कि यह मुद्दा बड़ा और जटिल है। लेकिन यह बातचीत के माध्‍यम से हल किया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान इस क्षेत्र में कोई  संघर्ष नहीं चाहता है।

तेहरान और रियाद की यात्रा पर इमरान खान    

इमरान इन दिनों ईरान और सऊदी अरब की यात्रा पर है। इस समय वह ईरान की राजधनी तेहरान में है। मंगलवार को वह सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगे। पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं एक सकारात्‍मक सोच के साथ सऊदी अरब जाऊंगा। उन्‍होंने कहा  कि दोनों देशों के तनाव को खत्‍म करने के लिए पाकिस्‍तान एक सूत्रधार की भूमिका निभाना चाहता है। इमरान ने कहा कि वह इस्‍लामाबाद में दोनों देशों की मेजबानी करने के इच्‍छुक थे।

ट्रंप ने कहा ईरान और सऊदी अरब के बीच वार्ताओं को सहज बनाएं

इमरान ने कहा कि जब वह न्‍यूयॉर्क में थे तो अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने उनसे कहा था कि वह ईरान और सऊदी अरब के बीच वार्ताओं को सहज और सविधाजनक बनाएं। उन्‍होंने कहा अरब जगत में शांति और स्थिरता के लिए वह सब कुछ करेंगे, जो हमें करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि इस प्रकार का वातावरण तैयार किया जाएगा कि ईरान परमाणु समझौते पर हस्‍ताक्षर कर सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!