Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
देश

इमरान आज गुलाम कश्मीर में मना रहे पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस

नई दिल्ली, जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने से तिलमिलाया पाकिस्तान अब एख भड़काऊ कदम उठाने जा रहा है। आज 14 अगस्त को पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान आज गुलाम कश्मीर(PoK) के दौरे पर हैं। इमरान खान गुलाम कश्मीर(PoK) की राजधानी मुजफ्फराबाद में विधानसभा को संबोधित करेंगे। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, गुलाम कश्मीर(PoK) की अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री इमरान खान वहां सभी दलों और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेताओं से भी मिलने वाले हैं।

इमरान खान के दौरे पर गुलाम कश्मीर(PoK) में कश्मीरियों की भावनाओं को भड़काने की तैयारी है। इस दौरान पाकिस्तान ने गुलाम कश्मीर(PoK) में अलगाववादियों के समर्थन में कई रैलियां आयोजित की हैं। बता दें, पाकिस्तान पहले ही ये कह चुका है कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जान के खिलाफ पाकिस्तान सरकार ने 15 अगस्त को काला दिवस मनाने का ऐलान किया है। यह दिन भारत के स्वतंत्रता दिवस का है।

बता दें, पाकिस्तान जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से ही तमतमाया हुआ है। कश्मीर पर हार से परेशान पाकिस्तानी पीएम इमरान खान, अब पैंतरेबाजी पर उतर आए हैं। सूत्रों के मुताबिक इमरान खान के साथ कई संघीय मंत्री भी गुलाम कश्मीर(PoK) जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, इमरान खान वहां एक सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेंगे और विधानसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह गुलाम कश्मीर(PoK) के अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से अलग से मुलाकात भी कर सकते हैं।

बता दें, ईद के मौके पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुरैशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था, जिसमें उन्‍होंने जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री इमरान खान 14 अगस्‍त को मुजफ्फराबाद का दौरा करने वाले हैं।

पाकिस्तान ने UN को लिखी चिट्ठी
वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370(Article) हटाए जाने के बाद पाकिस्तान लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान ने आर्टिकल 370 मामले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद(UNSC) की बैठक आयोजित करने की मांग की है। एक पत्र के माध्यम से पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस बात को उठाया है। यह पत्र यूएन में पाक की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी के माध्यम से भेजा गया है। विदेश मंत्री कुरैशी ने इस लेटर में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा(आर्टिकल 370) खत्म करने के भारत के कदम पर चर्चा करने के लिए औपचारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित करने की मांग की है।

पाकिस्तान के साथ नहीं है कोई देश
अनुच्छेद 370 हटाने के भारत के फैसले के खिलाफ दुनिया भर में कूटनीतिक पेशबंदी में लगे पाकिस्तान को खुद ही समझ नहीं आ रहा है कि वह चले तो चले किस दिशा में। एक तरफ विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी कश्मीर पर अपनी हार स्वीकार करने लगे हैं तो दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की मदद के लिए कोई देश आगे नहीं आ रहा है।

विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक किसी भी देश ने समग्र तौर पर पाकिस्तान के रुख का समर्थन नहीं किया है जबकि कई देश यह साफ तौर पर कह चुके हैं कि यह भारत का आतंरिक मामला है। यह बता रहा है कि कश्मीर पर पाकिस्तान का झूठ अब नहीं चल रहा।

पोलैंड अभी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का मौजूदा अध्यक्ष है। यही वजह है कि पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने उनसे बात की और कश्मीर में हस्तक्षेप की गुजारिश की। लेकिन नई दिल्ली में पोलैंड के राजदूत ने एक मीडिया को दिए गए साक्षात्कार में साफ कर दिया कि कश्मीर एक द्विपक्षीय मुद्दा है और इसे द्विपक्षीय आधार से ही सुलझाना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!