Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
ताज़ा खबरेंविदेश

रूस और यूक्रेन के बीच आज होगी अहम वार्ता

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन की लड़ाई अब दूसरे महीने में चल रही है। इसको रोकने और समाधान निकालने के लिए अब तक कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन फिलहाल इसका कोई खास नतीजा नहीं निकल सका है। शुक्रवार को भी दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता होनी है। इस वार्ता में तुर्की मध्‍यस्‍थ की भूमिका में है। तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू का कहना है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बातचीत इस्‍तांबुल में ही होगी। हालांकि आज होने वाली बातचीत वर्चुअल होनी है।

दोनों देशों के बीच सबसे पहली वार्ता करीब एक माह पहले बेलारूस के गोमेल में हुई थी। इसमें दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल ने हिस्‍सा लिया था। इसके बाद से कई दौर की बातचीत हो चुकी है। दोनों देशों के बीच सबसे अहम वार्ता तुर्की में हुई थी जहां पर रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्री शामिल हुए थे।

यहां पर ये बताना जरूरी है कि यूक्रेन लगातार तत्‍काल युद्धविराम की मांग कर रहा है। वहीं रूस का कहना है कि वो जब तक यूक्रेन को डीमिलिट्राइज्‍ड नहीं कर देता है तब तक उसका ये सैन्‍य अभियान नहीं रुकेगा। हालांकि बीते दो दिनों के अंदर यूक्रेन की तरफ से एक ऐसा संदेश आया है जिसके बाद शांति स्‍थापना की उम्‍मीद बढ़़गई है। यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने कहा है कि वो यूक्रेन को तटस्‍थ बनाने की रूस की मांग को मानने के लिए तैयार है।

उन्‍होंने यहां तक कहा है‍ कि यूक्रेन डोनेत्‍स्‍क और लुहांस्‍क पर भी बातचीत को तैयार है। राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की के इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच शाति स्‍थापना की उम्‍मीद बढ़ गई है। रूस की तरफ से ये भी कहा जा चुका है कि यूक्रेन में इस सैन्‍य अभियान का पहला चरण पूरा हो चुका है। यूक्रेन की सैन्‍य क्षमता अब बेहद कमजोर हो चुकी है। ऐसे में उसका पूरा ध्‍यान अब डोनेत्‍स्‍क और लोहांस्‍के पर होगा।   

यूक्रेन विवाद को खत्‍म करने के लिए अरब लीग के मंत्रियों का एक समूह भी अगले सप्‍ताह मास्‍को जाने पर विचार कर रहा है। इसका मकसद विवाद को खत्‍म करने के रास्‍ते तलाशना है। असें अल्‍जीरिया, मिस्र, जोर्डन, इराक, यूएई और इराक के मंत्री और लीग के महासचिव भी शामिल होंगे। इसमें इस जंग के बीच उभरे मानवीय संकट को देखते हुए युद्ध विराम पर चर्चा होने की संभावना है। स्‍पूतनिक की खबर के मुताबिक अरब लीग की तरफ से इस बाबत एक बयान भी जारी किया है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!