Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की अहम बैठक कल, शामिल होंगे सभी मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 30 जून को मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री और सभी राज्य मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।

दो दिन पहले ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोविड-19 महामारी के कारण हिली अर्थव्यवस्था को बहाल करने के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है।

सोमवार को वित्त मंत्री के इस कदम की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि नए फैसलों से आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और उत्पादन व निर्यात के साथ ही रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मोदी मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियों को लेकर खबर है कि इसके लिए प्रधानमंत्री ने मंत्रालयों से संबंधित मंत्रियों को बुलाकर उनके कामकाज की समीक्षा की है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित होने वाली इस बैठक में कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंकाओं के मद्देनजर देशभर में वैक्सीनेशन के हालात पर भी चर्चा हो सकती है।

साथ ही विभिन्न मंत्रालयों से इसके लिए बनाई गई महत्वपूर्ण योजनाओं की भी समीक्षा की जा सकती है।हाल के दिनों में प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अपने सहयोगियों के साथ कई बैठक कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इन बैठकों में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!