Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ हुई अहम बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 27 अप्रैल, 2022, नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिला है। कुछ राज्यों में तो कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। कोरोना संक्रमण पर मोदी सरकार लगातार नजर बनाए हुए हैं। केंद्र सरकार इसको लेकर अलर्ट पर है। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। 

इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 2 वर्षों में कोरोना को लेकर ये हमारी 24वीं बैठक है, कोरोना काल में जिस तरह केंद्र और राज्यों ने मिलकर काम किया है और जिन्होंने कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है मैं सभी कोरोना वॉरियर्स की प्रशंसा करता हूँ।

इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण कोरोना की वर्तमान स्थिति, टीकाकरण के विस्तार, बूस्टर डोज और कुछ राज्यों में कोरोना के मामलों को लेकर प्रेजेंटेशन देंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि वह बुधवार दोपहर 12:00 बजे राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे और कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे। बता दें कि जमीनी हालात को समझने के लिए पीएम मोदी पहले भी मुख्यमंत्रियों और जिलाधिकारियों के साथ कई बैठकें कर चुके हैं। 

विदित रहे कि बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान देश में कोरोना के 2927 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 32 लोगों की मौत भी हुई है। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 5,23,654 हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश की जनता से अलर्ट रहने को कहा था। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और लगातार हाथ धोते रहने की अपील भी की थी। इसी बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि देश में 86 फीसद से ज्यादा वयस्कों का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!