Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आयुक्त कुमाऊँ मण्डल श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जमरानी बाॅंध परियोजना समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, १२ जनवरी २०२१, मंगलवार, हल्द्वानी (सूचना)। मंगलवार की देर सायं आयुक्त कुमाऊँ मण्डल श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी की अध्यक्षता में जमरानी बाॅंध परियोजना समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी नैनीताल सविन बंसल तथा जिलाधिकारी उधम सिंह नगर रंजना राजगुरू ने भी प्रतिभाग शिरकत की। आयुक्त श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी ने कहा कि जमरानी बांध का निर्माण राज्य व केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है। उन्होने परियोजना कार्यों पर शीघ्रता से कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

आयुक्त ने नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी व मुख्य अभियन्ता सिचाई तथा महाप्रबन्धक जमरानी बाॅंध परियोजना प्रशान्त विश्नोई को निर्देश दिये कि वे प्रभावित क्षेत्रवासियों व संघर्ष समिति से वार्ता करें तथा उन्हें एक्ट के अनुसार पुनर्वास व पुर्नस्थापन सम्बन्धी पूर्ण जानकारियाँ दें। उन्होंने कहा कि लारा एक्ट के अनुसार क्षेत्रवासियों को पूर्ण सुविधायें दी जायेंगी किसी भी प्रभावित व्यक्ति को नुकसान नहीं होने दिया जायेगा। आयुक्त ने जिलाधिकारी उधमसिह नगर से जमरानी बाँध के डूब क्षेत्र में आ रहे परिवारों को विस्थापन हेतु चयनित भूमि की अद्यतन स्थिति शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी ने कहा कि जमरानी से प्रभावित छः ग्रामों के लोगों से वार्ता करने के लिए सम्बन्धित ग्रामों की खुली बैठके कराकर प्रत्येक ग्राम से एक व्यक्ति को नामित करा लें ताकि एक व्यक्ति वार्ता के दौरान अपने गाँव की बात रख सके।

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि जमरानी बाँध डूब एवं प्रभावित क्षेत्र में 425 परिवार के 821 खातेदार आ रहे हैं, जिनका राजस्व व सिचाई विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्राथमिक सर्वे पूर्ण कर लिया गया है। श्री बंसल ने बताया कि प्रभावित छः ग्रामों के लोगो के साथ बैठक कर दो तरफा संवाद कायम किया गया है। उन्होंने प्रभावित ग्रामों के लोगों के साथ दूसरे दौर की बैठक करने के निर्देश सिंचाई महकमे के अफसरों को दिए।

बैठक में जिलाधिकारी उधम सिंह नगर रंजना राजगुरू ने बताया कि दियोहरी में 52.85 एकड़, खटीमा तहसील के ग्राम उलाहनी में 120.07 एकड़, सितारगंज तहसील के ग्राम लालरखास, कल्याणपुरी बरा में 247.09 एकड़, लालरपट्टी ग्राम में 37.57 एकड़ में पुर्नवास हेतु कुल 457.58 एकड़ भूमि चयनित की गयी है। इस भूमि को पुनर्वास स्थल के रूप में विकसित करने के लिए अग्रिम कार्यवाही की जाये।

बैठक में विस्थापित बाँध क्षेत्र में अद्यापित की जाने वाली भूमि के सम्बन्ध में एक्ट की धारा 8 के अन्तर्गत कार्यवाही के पश्चात धारा 11 के अन्तर्गत भूमि के विस्तृत विवरण के साथ प्रारंम्भिक अधिसूचना जारी करने के सम्बन्ध में तथा बांध प्रभावित खातेदारों की डूब क्षेत्र के ग्रामों में अवस्थित कुल भूमि की गणना की द्रुत गति से कार्यवाही किये जाने के विषय में चर्चा की गयी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एसएस जंगपांगी, भूमि अध्याप्ति अधिकारी एनएस नबियाल के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!