Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक, कोरोना के नए वैरिएंट पर हो सकती है चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 दिसम्बर, 2021, बुधवार, नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की स्पीड देशभर में तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को दो और राज्यों में ओमिक्रोन के मामले सामने आए हैं। जम्मू-कश्मीर में तीन और ओडिशा में इसके दो मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों के साथ ही देशभर में ओमिक्रोन के कुल मामले बढ़कर 213 हो गए हैं। वही, इसी बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में ओमिक्रोन की ताजा स्थिति और उससे निपटने के तरीकों पर विचार हो सकता है। इसके अलावा कैबिनेट में कई फैसले भी लिए जा सकते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ओमिक्रोन के कुल मामले 213 हो गए हैं। इसके अलावा 90 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर और ओडिशा के अलावा लद्दाख में भी एक मामला सामने आया है। बता दें कि दो दिसंबर को ओमिक्रोन का पहला मामला कर्नाटक में मिला था।

बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 6,317 नए मामले

बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 6,317 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 6,906 मरीज ठीक भी हुए हैं। वही, इस दौरान 318 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या 79,097 हो गई है। वही, 3 करोड़ 41 लाख 95 हजार 60 लोग रिकवर हो चुके हैं जबकि कुल 4 लाख 78 हजार 7 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!