Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा
देश

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पैर्टन के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा आई सामने, एक बार में होंगे 10वीं,12वीं के एग्जाम

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अप्रैल 2022, देहरादून। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पैर्टन के संबंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा सामने आई है। ताजा सूचना के मुताबिक, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का कहना है कि दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं पिछले वर्षो के अनुसार,साल में सिर्फ एक बार ही आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने फैसला किया है कि, वह अपनी पुराने ट्रैक पर वापस आएगा। इसके तहत अब एग्जाम साल में पहले की तरह ही होगी। इसका मतलब है कि जो लोग अब कक्षा 10 और 12 में प्रवेश कर रहे हैं, उनके लिए 2022-23 शैक्षणिक वर्ष के अंत में बोर्ड परीक्षाएं एक बार आयोजित की जाएगी।

सीबीएसई बोर्ड ने पिछले साल कोविड -19 महामारी के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति के चलते इस साल के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा को दो टर्म में डिवाइड करने का फैसला किया था। दरअसल, कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के कारण वर्तमान 2020-21 शैक्षणिक वर्ष के लिए बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के बाद निर्णय लिया गया था। छात्रों का मूल्यांकन पिछली परीक्षाओं, प्रैक्टिकल परीक्षाओं और आंतरिक मूल्यांकन में उनके अंकों के आधार पर किया गया था।

लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  बोर्ड ने वापस पुराने पैर्टन पर लौटने का फैसला किया है। इसके अनुसार, अब साल में पिछले वर्षों की तरह फरवरी-मार्च में एक बार एग्जाम कराए जाएंगे।  हालांकि पहले ऐसी अटकलें थीं कि बोर्ड भविष्य में भी दो टर्म की परीक्षाएं आगे भी जारी रह सकती हैं, क्योंकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इस कदम की सिफारिश की गई थी।इसके तहत पहले टर्म की परीक्षाएं पहले ही हो चुकी हैं, जबकि सेकेंड टर्म के एग्जाम इसी महीने के अंतिम सप्ताह यानी कि 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!