Breaking News :
>>2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का मिला आशीर्वाद>>मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित>>तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट>>कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान>>झारखंड छात्र आंदोलन ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें, छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान>>एलआईसी के ओएफएस को जबरदस्त रिस्पॉन्स, सरकार को मिले 31,552 करोड़ रुपये>>रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा>>वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व>>मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत>>मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार>>भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक>>सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम : SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर>>क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है ? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दुर्घटनाओं की रोकथाम के सभी प्रयास अमल में लायें : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, २८ अगस्त २०२०, देहरादून (जि.सू.का)। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सभी विभागों को निर्देश दिये कि सड़क दुर्घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास को अमल में लायें और इसके सुधारीकरण कार्यों में तेजी से काम करें। उन्होंने सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों को निर्देश दिये कि विभिन्न क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना हो जाने की स्थिति में गंभीर तथा सामान्य चोटिल दोनों तरह के घायलों के त्वरित उपचार के लिए पहले से ही अस्पतालों की मैपिंग (चिन्हित) कर लें। सम्बन्धित अस्पताल प्रबन्धन के दूरभाष नम्बर कलैक्ट कर लें। कालसी से चकराता-त्यूनी-नागथात रूट पर, सम्बन्धित रूट के अनुसार दुर्घटना संभावित क्षेत्र, आगे तीव्र मोड़ है, पत्थर गिरने वाला जोखिम क्षेत्र इत्यादि के साइन बोर्ड चस्पा कर दें तथा सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के दूरभाष नम्बर भी अंकित कर दें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और समिति के सदस्यों को वर्षाकाल समाप्ति के पश्चात 15 सितम्बर से विभिन्न रूट पर जेब्रा क्रासिंग और सड़कों पर आवश्यकतानुसार जरूरी माॅर्किंग करने के निर्देश दिये। साथ ही लोक निर्माण विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को तत्काल सुगम आवागमन में आ रही बाधाओं को ठीक करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिये कि विभिन्न क्षेत्रों में जहाँ पर भी ब्लैक स्पाॅट ठीक करने का कार्य अवशेष है उनको तत्काल पूर्ण करें। उन्होंने परिहन विभाग और पुलिस विभाग को एन्फोर्समेंट की संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर कारण पूछा तथा निर्देश दिये कि विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर एन्फोर्समेंन्ट की कार्यवाही प्रारम्भ करें। खासकर उन्होंने अगले 15 दिन में ओवर स्पीडिंग पर फोकस रखते हुए दोनों विभागों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने समय-समय पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा इसके पीछे के कारणों को समझने के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन, पुलिस अधीक्षक नगर तथा एआरटीओ प्रशासन को शामिल करते हुए 3 सदस्यों की एक समिति गठित की, जो विभिन्न दुर्घटनाओं के कारणों और उसकी रोकथाम से सम्बन्धित सुझाव देगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और परिवहन विभाग को निर्देश दिये कि ऐसे टी जंक्शन जहाँ पर कुछ समय से दुर्घटना हो रही हैं उनका संयुक्त निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधारीकरण की कार्यवाही करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और यातायात पुलिस को परिवहन विभाग से सडक दुर्घटना और सुधारीकरण से सम्बन्धित सूचना को त्वरित और सटीक आदान-प्रदान करने हेतु अपने यहां एक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने समिति से जुड़े विभागों को निर्देशित किया कि भविष्य में जिम्मेदार अधिकारी पूरी सूचना के साथ बैठक में उपस्थित होंगे।
इस दौरान बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग जे.एस. चैहान, सहायक परिवहन अधिकारी अरविन्द पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी यातायात यू.एय. रावत सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!