Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखंड में फार्मा इंडस्ट्री की अपार संभावनायें : डॉ० धन सिंह रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 नवम्बर 2021, गुरूवार, देहरादून। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने में फार्मा इंडस्ट्री का योगदान अहम साबित हो सकता है, इसके लिए सूबे में फार्मा इंडस्ट्री को मजबूत करने की आवश्यकता है। राज्य में फार्मा उद्योग की अपार सम्भावनाएं है और इस क्षेत्र में राज्य को अग्रणी बनाया जा सकता है। सूबे में फार्मा उद्योग के सामने कई सारी समस्याएं हैं जिनका सरकार द्वारा शीघ्र समाधान कर दिया जायेगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

यह बात सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मंगलवार को एसोसिएशन ऑफ देवभूमि फार्मा इंडस्ट्री उत्तराखंड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही। डॉ रावत ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने में फार्मा इंडस्ट्री का योगदान अहम साबित हो सकता है, इसके लिए फार्मा उद्योग से जुड़े लोगों एवं सरकार को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षित, असरदार और हाई क्वालिटी वाली दवाओं की जबरदस्त डिमांड है। ऐसे में राज्य की फार्मा इंडस्ट्री के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है। फार्मा एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा इंडस्ट्री से जुड़ी समस्याओं पर उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री की तमाम समस्याओं को दूर किया जायेगा। इसके लिए शीघ्र उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जायेगी, जिसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित फार्मा उद्योग से संबंधित अन्य विभागों के अधिकारियों को बुलाया जायेगा। ताकि बैठक में संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जा सकेगा।

डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि औषधि निर्माताओं को फर्म संचालन के लिए अनवरत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना, केन्द्रीय योजना के अंतर्गत कॉमन ड्रग टेस्टिंग लैब के लिए भूमि उपलब्ध कराना, सेनिटाईजर निर्माण हेतु फर्मो को अन्य राज्यों से एल्कोहल खरीदने की छूट प्रदान करना, निर्माण इकाई से निकलने वाले हानिकारक कचरे को पर्यावरण बोर्ड से अधिकृत संस्था के माध्यम से नष्ट करवाने सहित आधा दर्जन से अधिक समस्याओं को दूर करने के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिये गये हैं।

कार्यक्रम में सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉo पंकज पाण्डेय, एसोसिएशन ऑफ देवभूमि फार्मा इंडस्ट्री उत्तराखंड के संरक्षक अशोक विण्डलास, अध्यक्ष संदीप जैन, महासचिव अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद सकलानी, आर.के. जैन, कुलदीप सिंह, औषधि नियंत्रक हेमन्त सिंह नेगी, सहायक औषधि नियंत्रक सुरेन्द्र भण्डारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं फार्मा इंडस्ट्री से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!