Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
विदेश

आईएमएफ ने आखिरकार पाकिस्तान को तीन अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज को दी मंजूरी

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जुलाई 2023, शुक्रवार, इस्लामाबाद। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने घोषणा की है कि उसके कार्यकारी बोर्ड ने पाकिस्तान के लिए तीन अरब डॉलर के बेलआउट कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। इससे नकदी के संकट से जूझ रहे देश को मदद के लिए 1.2 अरब डॉलर तुरंत दे दिए जाएंगे। बीती देर रात जारी एक बयान में, आईएमएफ ने कहा, आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने पाकिस्तान को सहयोग के लिए लगभग 3 अरब डॉलर या कोटा का 111 प्रतिशत की राशि के लिए नौ महीने की स्टैंड-बाय व्यवस्था (एसबीए) को मंजूरी दे दी है।

एक कठिन बाहरी वातावरण, विनाशकारी बाढ़ और गलत नीतियों के कारण देश में राजकोषीय घाटे, मुद्रास्फीति के साथ विदेशी मुद्रा में भारी कमी आई है। इस घोषणा के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के प्रयासों में बेलआउट एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा, यह तात्कालिक से मध्यम अवधि की आर्थिक चुनौतियों से उबरने में पाकिस्तान की मदद करेगा और आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करेगा । गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में, पाकिस्तान को सऊदी अरब से 2 बिलियन डॉलर और संयुक्त अरब अमीरात से 1 बिलियन डॉलर की फंडिंग भी मिली। पाकिस्तान की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था के साथ गंभीर दीर्घकालिक मुद्दों से निपटने के तरीके पर आठ महीने की कठिन बातचीत के बाद आईएमएफ के साथ समझौता हुआ। संकटग्रस्त देश कर्जदाताओं के कर्ज चुकाने में असमर्थ होने के कगार पर है।

पिछले साल देश का अधिकांश हिस्सा विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित हुआ था, इससे देश समस्याएं बढ़ गईं। पाकिस्तान में जीवन यापन की लागत बढ़ रही है। मुद्रास्फीति की आधिकारिक वार्षिक दर वर्तमान में लगभग 30 प्रतिशत है। पिछले महीने, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने अपनीब्याज दर को 22 प्रतिशत की रिकॉर्ड ऊंचाई तक बढ़ा दिया था। पाकिस्तान ने 1958 से अब तक अंतरराष्ट्रीय ऋणदाता से 20 से अधिक बार ऋण लिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!