Breaking News :
>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

सलमान के जन्मदिन पर हुआ धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस – एजाज़ और सोनाली ने उठाई शो के मेकर्स पर ऊंगली, जानिए सलमान का रिएक्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 दिसम्बर 2020, सोमवार। ‘बिग बॉस 14’ में 27 दिसंबर का ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड काफी एंटरटेनिंग रहा है क्योंकि कल शो के होस्ट और बॉलीवुड स्टार सलमान ख़ान बर्थडे था। सलमान का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए शो में रवीन टंडन, जैकलीन फर्नांडिस पहुंचे। इसके अलावा घरवालों ने भी सलमान ख़ान के लिए एक धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी और भाईजान का बर्थडे केक काटा। लेकिन इस दौरान घर में दो ऐसे कंटेस्टेंट थे जो नाखुश नज़र आए। वो दो कंटेस्टेंट थे एजाज़ ख़ान और सोनाली फोगाट। एजाज़ और सोनाली न सिर्फ नाखुश थे बल्कि उन्होंने शो पर ही ऊंगली उठा दी कि उनके साथ भेदभाव हुआ है। जिसके बाद सलमान ख़ान ने उन्हें जवाब दिया।

दरअसल, कंटेस्टेंट्स की डांस परफॉर्मेंस में एजाज़ और सोनाली को शामिल नहीं किया गया था। इस बात पर नारज़गी ज़ाहिर करते हुए एजाज़ ने कहा, ‘सर इस घर में छोटी छोटी खुशियां मायने रखती, इस ख़ास दिन पर मुझे और सोनाली जी को ये मौका नहीं दिया गया कि हम भी सबके साथ डांस करें। जब मैंने मेकर्स के सामने ये सवाल उठाया तो उन्होंने कहा कि मैं आपके सामने ये इश्यू उठाऊं… हमारे साथ ऐसा क्यों किया गया’।

एजाज़ की बात पर सलमान ख़ान ने जवाब देते हुए कहा, ‘आप बहुत अच्छे डांसर और एक्टर हैं, लेकिन आज आपको डायलॉग बोलने के लिए दिया गया और ज्यादा नए लोगों को परफॉर्म करने का मोका मिला। आपके साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ है सबको अलग-अलग चीज़ें दी गई हैं’। सलमान का जवाब सुनकर सोनाली ने कहा, ‘अगर ऐसा है सर तो मैं भी यहां नई हूं मुझे भी चांस नहीं दिया गया’। इसके बाद राखी ने बताया कि सोनाली जी ‘माशल्लाह’ गाने पर आपके साथ डांस करना चाहती थीं। एजाज़ और सोनाली की बातें सुनकर सलमान उन्हें परफॉर्म करने का मौका देते हैं और ‘माशाल्लाह’ सॉन्ग प्ले करवाते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!