Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्ड

केदारनाथ ट्रैक पर गए आइआइटी रुड़की के छात्रों से कटा संपर्क, खोज को पुलिस रवाना

रुद्रप्रयाग: आइआइटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) रुड़की के 19 छात्रों का ट्रैकिंग दल का संपर्क कटने से पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। इस दल से फिलहाल कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। कयास लगाए जा रहे कि मौसम खराब होने की वजह से संभवत: ट्रैकिंग दल कहीं रास्ते में कैंप लगाकर रह रहा हो। दल को खोजने के लिए पुलिस दल बासुकीताल के लिए रवाना हो गया।

22 सितंबर को ट्रैकिंग दल टिहरी जिले के गंगी से केदारनाथ के लिए रवाना हुआ था। दल को मयाली टॉप से वासुकीताल होते हुए केदारनाथ पहुंचना था। इस दल का पता नहीं चल पा रहा है कि वह कहां और किस स्थिति में है। दल में 19 छात्रों के साथ ही पांच पोर्टर भी हैं। कुल मिलाकर दल में 24 सदस्य हैं।

इस संबंध में आइआइटी प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग पीएन मीणा से संपर्क किए जाने के बाद पुलिस भी ट्रैकिंग दल से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। अब पुलिस टीम ट्रैकिंग दल की खोज में रवाना हो गई है। इस टीम में उखीमठ थाने के प्रभारी होशियार सिंह, तीन कांस्टेबल, तीन एसडीआरएफ के जवान, तीन पोर्टर और दो स्थानीय गाइड शामिल हैं।
एसपी पीएन मीणा ने बताया कि यह ट्रैकिंग मार्ग विषम भूगोल वाला है। पिछले दिनों लगातार बारिश के कारण संभवत: ट्रैकिंग दल को परेशानी का सामना करना पड़ रहा होगा।

उधर, आइआइटी रुड़की से 45 छात्रों का एक दल 18 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के मनाली में हैम्पता पास की ट्रैकिंग पर गया था। दल में तीन छात्राएं भी शामिल हैं। 24 सितंबर को इस दल को संस्थान वापस लौटना था, लेकिन हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब होने के कारण सोमवार को संपर्क टूट गया।
जैसे-तैसे दल के वाहन चालक से संपर्क हुआ तो उसने बताया कि सभी छात्र भारी बारिश के चलते पहाड़ पर फंसे हुए हैं। इसके बाद संस्थान की ओर से हिमाचल प्रदेश सरकार से मदद मांगी गई। साथ ही स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया गया।

संस्थान की ओर से जारी बयान के अनुसार सभी छात्र सुरक्षित हैं। उधर, रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि दल से संपर्क हो गया है और सभी छात्र सुरक्षित हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!