Breaking News :
>>जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश>>सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन>>जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम>>वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन>>19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
मनोरंजन

IIFA awards: श्रीदेवी बेस्ट एक्ट्रेस, इरफ़ान बेस्ट एक्टर और तुम्हारी सुलु को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

मुंबई। आइफा अवॉर्ड नाइट में जहां एक ओर बॉलीवुड कलाकार जबरदस्त परफॉर्मेंस दे रहे थे वहीं दूसरी ओर अवॉर्ड किसको मिलेगा इस बात को लेकर अॉडियंस और फैंस में उत्सुकता थी। आखिरकार वह समय आ ही गया जब अवॉर्ड के अनाउंसमेंट्स शुरू हुए। जानकारी के मुताबिक बेस्ट फिल्म अवॉर्ड विद्या बालन स्टारर फिल्म तुम्हारी सुलु को मिला है।

जी हां, आइफा द्वारा आइफा के अॉफिशियल ट्विटर पर इस बारे में लगातार पोस्ट की जा रही थी। आइफा बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड विद्या बालन, नेहा धूपिया स्टारर और सुरेश त्रिवेणी निर्देशित फिल्म तुम्हारी सुलु को दिया गया। हमने आपको कुछ दिन पहले बताया था कि, तुम्हारी सुलु को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट स्टोरी, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट सपोर्टिंग रोल मेल एंड फीमेल और बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्शन के लिए नॉमिनेशन मिला था। बेस्ट फिल्म की श्रेणी में इस बार तुम्हारी सुलु के साथ बरेली की बर्फी, हिंदी मीडियम, न्यूटन और टॉयलेट एक प्रेम कथा भी थी। लेकिन बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड तुम्हारी सुलु को दिया गया।

बात करें बेस्ट एक्टर (मेल) की तो बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफ़ान खान को इस अवॉर्ड से नवाजा गया। पिछले साल इरफ़ान की फिल्म हिंदी मीडियम रिलीज़ हुई थी।

लीड रोल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड इस बार श्रीदेवी को दिया गया।

बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड अमित मसूरकर को दिया गया।

बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड साकेत चौधरी को दिया गया। 2017 में साकेत द्वारा निर्देशित फिल्म हिंदी मीडियम आई थी जिसमें इरफ़ान खान की अहम भूमिका थी।

इस मौके पर अनुपम खैर को आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।

बात करें सपोर्टिंग रोल फीमेल की तो यह अवॉर्ड मेहर विज ने अपने नाम किया। यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के लिए दिया दया।

फिल्म बादशाहो के प्रसिद्ध गीत मेरे रश्के कमर को लिखने वाले मनोज मुंताशिर को बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड दिया गया।

सपोर्टिंग रोल मेल का अवॉर्ड लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी को दिया गया।

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के लिए अमाल मलिक, तनिष्क बागची और सचदेवा अखिल नशा को दिया गया।

डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड कोंकणा सेन शर्मा ने अपने नाम किया।

आइफा स्टाइल आउन अॉफ द ईयर का अवॉर्ड कृति सनोन को दिया गया।

मेघना मिश्रा को फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल के अवॉर्ड से नवाजा गया।

बात करें बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल की तो इसे हासिल किया अरिजीत सिंह ने।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!