Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

IGP कश्मीर विजय कुमार ने शेखपोरा में कश्मीरी हिंदुओं के बीच जाकर उन्हें सुरक्षा का दिलाया यकीन

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 मई 2022, मंगलवार, शेखपोरा। कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने मंगलवार को कश्मीरी हिंदुओं से कश्मीर न छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि अगर वह कश्मीर से पलायन कर वह आतंकियों और उनके आकाओं के मंसूबे को ही कामयाब बनाएंगे। उन्होंने कश्मीरी हिंदुओं को सुरक्षा का पूरा यकीन दिलाते हुए कहा कि वह आने वाले दिनों में खुद इसमें सुधार को महसूस करेंगे।

आज शेखपोरा बड़गाम में बीते 5 दिनों से आंदोलनरत कश्मीरी हिंदुओं के साथ बातचीत में महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि आतंकी और उनके आका चाहते हैं कि कश्मीर में काेई भी अल्पसंख्यक न रहे, कश्मीरी हिंदुओं को कश्मीर से निकल जाना चाहिए। इसलिए अगर कश्मीरी हिंदुओं को कश्मीर से जाने के बजाय यहीं पर रहना चाहिए। अगर वह कश्मीर छोड़ते हैं तो आतंकियों के मंसूबे को ही कामयाब बनाएंगे।

आतंकियों ने बीते सप्ताह चाडूरा तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत कश्मीरी हिंदु क्लर्क राहुल भट्ट की उसके कार्यालय में हत्या कर दी थी। राहुल भट्ट मूलत: जिला बड़गाम के संग्रामपोरा के रहने वाले थे। प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत ही उन्हें 2010 में नौकरी मिली थी और वह कश्मीरी पंडितों के लिए शेखपोरा, बड़गाम में बनाई गई ट्रांजिट कालोनी में ही रह रहे थे। उनकी हत्या के बाद से कश्मीरी हिंदुओं में जबरदस्त गुस्सा है। उन्होंने सरकार से अपनी सुरक्षा की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कश्मीर छोड़ने की चेतावनी दी है। शेखपोरा में कश्मीरी हिंदू बीते पांच दिनों से लगातार धरना दे रहे हैं।

आज आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने शेखपोरा में कश्मीरी हिंदुओं के बीच जाकर उन्हें सुरक्षा का यकीन दिलाया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा तंत्र में जो खामियां हैं, उन्हें चिन्हित कर दूर किया जा रहा है। सभी कश्मीरी हिंदुओं की सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया जा रहा है। आने वाले समय लोग खुद सुरक्षा तंत्र में सुधार को महसूस करेंगे। उन्होंने कहा कि हम कश्मीर समेत प्रदेश के हर हिस्से से आतंकी हिंसा और आतंकियों के नेटवर्क को पूरी तरह नष्ट कर देंगे। इसके लिए हमारे आतंकरोधी अभियान लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों को, सभी को मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ना है तभी आतंकवाद का समूल नाश होगा और कश्मीर में स्थायी शांति बहाल होगी। उन्होंने कहा कि मैं आज यहां आप सभी से अपील करता हूं कि कोई ऐसा बयान न दें, कोई ऐसा काम न करें, जिससे हमारा दुश्मन अपने मंसूबों में कामयाब हो। कश्मीरी हिंदुओं काे कश्मीर से बाहर निकालना ही आतंकियों और उनके आकाओं का मंसूबा है। इसे मंसूबे को आप लोगों को हमारे साथ मिलकर नाकाम बनाना होगा।

आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि कश्मीरी हिंदुओं पर हमले कश्मीर से अल्पसंख्यकों विशेषकर कश्मीरी हिंदुओं को बाहर निकालने की साजिश है, जिसे हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कश्मीरी हिंंदुओं पर पुलिस बल प्रयोग पर खेद जताते हुए कहा कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को भी चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने कश्मीरी हिंदुओं से सुरक्षा व्यवस्था और शांति का वातावरण बनाए रखने में पुलिस के साथ सहयोग का आग्रह भी किया। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!