Breaking News :
>>बड़े ठेकों को छोटे पैकेजों में विभाजित कर स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: महाराज>>15 अगस्त को जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में दिलाई जाएगी ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा’>>धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार>>नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी>>अरुणाचल प्रदेश के अभिनेता ताई तुगुंग को प्रदान किया गया ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान-2026’>>केयर इकॉनॉमी को सुदृढ़ बनाने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला>>आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती- डीएम>>गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व>>मुख्यमंत्री धामी ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की>>भूकंप से कांपा कोलंबिया, कई इमारतें ढही, 200 से ज्यादा लोगों की मौत>>खाने के बाद सौंफ-मिश्री क्यों खाते हैं? जानिए इसके फायदे और किन लोगों को रखनी चाहिए सावधानी>>बॉलीवुड की दो फिल्मों की रिलीज डेट आई सामने, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘ईठा’ कब होंगी रिलीज>>मुख्यमंत्री धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ- डीएम>>मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त औचक निरीक्षण, तीन प्रतिष्ठानों में दवा बिक्री पर रोक>>मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी>>श्री शिव महापुराण कथा का भक्तिमय वातावरण में हुआ दिव्य समापन>>दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट>>देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर>>मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट
उत्तराखंड

32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त

पुलिस मुख्यालय में दी गई भावभीनी विदाई

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं आईजी इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी/प्रिजन करण सिंह नगन्याल अधिवर्षता आयु पूर्ण कर 32 वर्ष 6 माह की उत्कृष्ट राजकीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय, देहरादून स्थित सभागार में उनके सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।

वर्ष 1994 में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में अपने सेवाकाल की शुरुआत करने वाले करण सिंह नगन्याल ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और कुशल नेतृत्व का परिचय दिया। अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने पुलिसिंग के विभिन्न आयामों में उल्लेखनीय योगदान दिया और एक संवेदनशील, सुलभ एवं कर्मठ अधिकारी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए वर्ष 2020 में उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक (PM/MSM) से सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके समर्पण और विभाग के प्रति योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका अनुभव और कार्यशैली पुलिस विभाग के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगी।

समारोह के अंत में उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और सफल आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। उत्तराखंड पुलिस परिवार ने उनके समर्पित सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि करण सिंह नगन्याल का योगदान सदैव याद किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!