Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
स्वास्थ

तेजी से कम करना चाहते हैं वजन तो आज से ही शुरू कर दें अमरूद खाना, डायबिटीज का है यह सबसे बड़ा दुश्मन

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 दिसम्बर 2023, गुरूवार, देहरादून। फल पोषक तत्वों का भंडार होते हैं, इन्हें खाने से सेहत दुरुस्त रहती है। रोजाना फलों के सेवन से कई तरह की परेशानियां शरीर से दूर रहती हैं। फलों में प्राकृतिक तौर पर कम कैलोरी पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। सभी फलों में अमरूद  बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई बीमारियों का रिस्क कम हो सकता है। रोजाना इनके सेवन से वजन भी तेजी से कम होता है। चूंकि सर्दियों में ये फल मिलता है तो इस वक्त करीब 30 रु. किलो के हिसाब से मार्केट में मिल रहा है।

कम कैलोरी
वेट लॉस में अमरूद आपकी काफी मदद कर सकता है। इसे खाने से पेट देर तक भरा रहता है. इसमें काफी कम कैलोरी पाई जाती है. एक अमरूद में केवल 37-55 कैलोरी ही होती है। इनमें विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए वजन कम करने में ये फायदेमंद होता है।

प्रोटीन से भरपूर
अमरूद में भरपूर प्रोटीन मिलता है। प्रोटीन और फाइबर दोनों ही पचने में लंबा वक्त लेते हैं. इससे पेट काफी देर तक भरा रहता है। अमरूद में हाई फाइबर होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम कर सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 100 ग्राम अमरूद में 5.4 ग्राम फाइबर पाया जाता है, जो वजन कम करने में कारगत होता है।

शुगर और कोलेस्ट्रॉल कम करे
अमरूद कम जीआई वाला फल है, जो वेट मैनेजमेंट में अहम भूमिका निभाता है। यह ब्लड शुगर को बढऩे नहीं देता और हार्मोन को भी बैलेंस रखता है। डायबिटीज के मरीजों और बढ़े वजन वाले लोगों के लिे अच्छा हो सकता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल भी काफी कम पाया जाता है, जो वजन कम करने का अच्छा विकल्प हो सकता है।

लंबे समय तक भरा रहता है पेट
अमरूद में मौजूद गुण पेट को देर तक भरा रखने में मदद करते हैं, जिससे शरीर का फैट कम हो सकता है. वजन कम करना चाहते हैं तो नियमित तौर पर अमरूद का सेवन करना चाहिए। शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में अमरूद काफी अच्छा विकल्प माना जाता है। हालांकि, किसी तरह की बीमारी में इसे सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!