Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
सामाजिक गतिविधियाँ

करवाचौथ के मौके पर खूबसूरत दिखना चाहती है हर एक महिला

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून । जब करवाचौथ पर सजने-संवरने की बात हो तो हर एक महिला सुंदर दिखना चाहती हैं और अपना अलग स्टाइल भी सेट करना चाहती हैं। महिलायें किस तरह की जूलरी पहनकर अपना लुक को स्टाइलिश और खूबसूरत बनाती हैं इसका  विवरण जानने के लिए पढ़ें:

  • अगर आप बहुत हैवी नेकलेस नहीं कैरी करना चाहती तो सिर्फ एक चोकर भी काफी होगा खूबसूरत नजर आने के लिए। सबसे अच्छी बात है कि इन्हें आप साड़ी ही नहीं अनारकली, लहंगे, गाउन किसी भी आउटफिट्स के साथ टीमअप कर सकती हैं। मीनाकारी से लेकर गोटा-पट्टी, टैंपल जैसे कई डिज़ाइन मार्केट में अवेलेबल हैं जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं।

  • बात जब लुक को खास बनाने की हो तो स्टेटमेंट ईयररिंग्स से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता। इसके साथ आपको नेकलेस, मांगटीका या चोकर कुछ भी और कैरी करने की जरूरत नहीं। तो करवाचौथ के मौके पर ट्रेडिशनल आउटफिट्स में खूबसूरत नजर आने के लिए गोल्ड की जूलरी नहीं, बल्कि पोल्की, मीनाकारी, पर्ल, चांदबाली ट्राय करें।

  • आजकल कई वैराइटी के मांग टीके उपलब्ध हैं। अलग अलग लुक के लिए आप बोरला, पोल्की, चांदबाली और पर्ल मांगटीके को ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं। पासा पहले जहां ब्राइडल जूलरी का हिस्सा हुआ करता था वहीं अब खास मौके पर लेडीज इसे भी कैरी कर रही हैं।

  • मीनाकारी जूलरी हाल-फिलहाल सबसे ज्यादा ट्रेंडी और पॉपुलर स्टाइल है। नेकलेस से लेकर ईयररिंग्स ही नहीं, कड़े में भी आप इसका टच देख सकते हैं। तो करवा चौथ के मौके पर कुंदन, पन्ना, बीड्स और घुंघरू से सजे कड़े को अपने ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ पेयर करें और लगाएं अपनी खूबसूरती में चार चांद।

  • हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए कड़े के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स भी पहनें। मैटल, पर्ल, कुंदन और मीनाकारी जैसे कई खूबसूरत डिज़ाइन्स वाली ये रिंग्स आपके ओवर ऑल लुक को बना देंगी खास। इन्हें भी आप ट्रेडिशनल के साथ कंटेंपररी हर एक लुक के लिए ट्राय कर सकती हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *