Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
स्वास्थ

सांस लेने में अगर तकलीफ हो तो करें ये उपाय,बिना दवा के हो जाओगे ठीक

दिसंबर लगभग आधा निकल चुका है और इसके साथ सर्दी भी अपने रुआब पर आती जा रही है। सर्दी के कारण अक्‍सर ही लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार होने लगते हैं। इसमें ट्रॉन्सिल्‍स में सूजन और सांस लेने में तकलीफ के साथ गले में दर्द की समस्‍या बढ़ जाती है। इस समस्‍या को बिना दवा खाए ही हमेशा के लिए भगाया जा सकता है। इसके लिए घर में उपलब्‍ध कुछ चीजों का खाने में इस्‍तेमाल करना होगा।

सर्दी के मौसम में अत्‍यधिक ठंडा पानी पीने, हवा में घूमने या फिर ओस में ज्‍यादा समय तक बने रहने के कारण लोगों को ट्रॉन्सिल्‍स में सूजन आने के कारण गले में दर्द शुरू हो जाता है। इस समस्‍या से जूझ रहा व्‍यक्ति ठीक से खाना तक नहीं खा पाता है। उसे कुछ निगलने में दिक्‍कत होने लगती है। इसके साथ उसे बदन दर्द के साथ तेज बुखार भी आ जाता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक इस समस्‍या को खानपान में सुधार के जरिए जड़ से ठीक किया जाता है। जानकार बताते हैं कि सर्दी के कारण होने वाली इस तरह की समस्‍या के लिए गुड़ का सेवन रामबाण दवा की तरह काम करता है। गुड़ में बड़ी मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं जो एंटीबायोटिक की तरह ही काम करते हैं। यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी बताया गया है।

गुड़ में बड़ी मात्रा में पाया जाने वाला एंटीऑक्‍सीडेंट सेलेनियम शरीर के इंफेक्‍शन को खत्‍म करता है। गले में दर्द, ट्रॉन्सिल्‍स में सूजन, फेफड़ों में समस्‍या, सांस लेने में दिक्‍कत जैसी परेशानियों से यह छुटकारा दिलाने में सबसे ज्‍यादा कारगर साबित होता है। गुड़ को तिल, सोंठ के साथ मिलाकर बनाए गए पदार्थ को रोजाना सेवन करने से इस तरह की समस्‍या को जड़ से खत्‍म किया जा सकता है।

ऐसे मरीजों को इस तरह की समस्‍या को पूरी तरह से ठीक करने के लिए सर्दी के मौसम में नियमित सुबह और शाम भोजन के साथ देसी गुड़ का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही उन्‍हें सुबह शाम उबले हुए नमकीन गुनगुने पानी से गले को साफ करना चाहिए। ऐसे लोगों को अदरख और गुड़ की बनी चा‍य पीनी चाहिए। इस दौरान दही, मट्ठा, शीतल पेय, अत्‍यधिक मीठी चीजें नहीं खानी चाहिए।

विशेषज्ञ मानते हैं कि सर्दी से बचने के यह घरेलू उपाय बेहद लाभदायक हैं। लेकिन, इनका फायदा नियमित सेवन और तय परहेज करने से ही होता है। साथ ही यह तरीका तत्‍काल राहत नहीं देता है, इम्‍यून सिस्टम को स्‍ट्रांग होने में थोड़ा वक्‍त लगता है इसलिए जल्‍दबाजी करना ठीक नहीं होगा। जानकार मानते हैं कि अगर ज्‍यादा तकलीफ हो तो तत्‍काल चिकित्‍सक से सलाह लेनी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!