Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्ड

मुख्य सड़क किनारे यदि आपका प्लाट है तो आप प्लाट में निजी पार्किंग शुरू कर सकते हैं: पढ़ें खबर

देहरादून: सड़क किनारे वाहन खड़े होने के कारण लगने वाले जाम को देखते हुए यातायात पुलिस ने नई पहल की है।

मुख्य सड़क किनारे यदि आपका प्लाट है तो आप प्लाट में निजी पार्किंग शुरू कर सकते हैं। इसके लिए प्लाट के मालिक को लंबी प्रक्रिया से भी नहीं गुजरना पड़ेगा।

बस यातायात पुलिस के पास एक आवेदन करना होगा। यातायात पुलिस मुआयना करने के लिए अपनी टीम भेजेगी। जांच के बाद उसे एनओसी प्रदान की जाएगी।

पार्किंग कम होने के कारण कई बार स्थिति विकराल बन जाती है

राजधानी में जाम की स्थिति से हर कोई वाकिफ है। जाम लगने का एक बड़ा कारण सड़क किनारे पार्क वाहनों को भी माना जाता है। शहर के आंतरिक क्षेत्रों में पार्किंग कम होने के कारण कई बार स्थिति विकराल बन जाती है।

इसी समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस लंबे समय से नगर निगम व एमडीडीए की टीमों के साथ पार्किंग की व्यवस्था करने में जुटी हैं, लेकिन अब तक व्यवस्था नहीं हुई है।

अब यातयात पुलिस ने पहल की है। इसके तहत सड़क किनारे जिन नागरिकों के खाली प्लाट हैं, वहां पार्किंग स्थल बनाने की कवायद की गई है। इसके तहत 21 जगह निजी पार्किंग शुरू करने की अनुमति भी प्रदान कर दी गई है। यातायात पुलिस एनओसी की एक-एक कापी जिलाधिकारी व संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष को भी भेज रही है।

पार्किंग के लिए ये होंगी शर्तें

  • पार्किंग स्थल पर प्रवेश व निकास द्वार अलग-अलग होंगे
  • पार्किंग स्थल पर पार्किंग शुल्क के बोर्ड व फ्लेक्स लगाए जाएंगे
  • पार्किंग स्थल के बजाय सड़क या फुटपाथ पर वाहन पार्क करवाए तो एनओसी रद की जाएगी
  • पार्किंग स्थल पर शौचालय, लाइट व पानी की व्यवस्था करनी होगी
  • स्कूल खुलने व बंद होने के समय स्कूल की आवश्यकता के अनुसार पार्किंग पर विशेष ध्यान दिया जाए

यहां शुरू की गई हैं पार्किंग

  • डीएवी कट के सामने खाली प्लाट
  • सर्वे चौक के पास एलआइसी बिल्डिंग के अपोजिट प्लाट पर
  • ईसी रोड पर श्रीनिवास वेडिंग प्वाइंट के अपोजिट
  • ईसी रोड पर द्वारिका स्टोर से आगे खाली प्लाट आराधर की ओर
  • द्वारिका स्टोर व आराघर के मध्य सालिटियर रेजीडेंसी के आगे प्लाट
  • रेसकार्से में अतिथि गेस्ट हाउस के पास खाली प्लाट
  • बिंदाल के पास महाराणा प्रताप स्टेच्यू के सामने खाली प्लाट
  • राजपुर रोड सचिवालय के सामने खाली प्लाट
  • गांधी रोड पर द्रोण होटल के बराबर में जीटीएम पार्किंग
  • प्रिंस चौक के पास भारत पेट्रोल पंप के के पास खाली प्लाट
  • लक्खीबाग चौक के आगे खाली खंडहर
  • शेरवुड स्कूल की बाउंड्री से लगा प्लाट चंचल डेयरी तिराहा
  • गुरुद्वारा नेहरू कालोनी से लगा खाली प्लाट
  • एलआइसी बिल्डिंग के पास पीएनबी एटीएम के सामने खाली प्लाट निकट
  • एलआइसी बिल्डिंग के पास पीएनबी एटीएम के अपोजिट खाली प्लाट
  • कावेरी सेल्स के सामने खाली प्लाट मोथरोवाला कट के पास
  • एसबीआइ मेन ब्रांच के पास खाली प्लाट
  • बिंदाल कट के पास खाली मैदान
  • राजपुर रोड पर दिलाराम चौक के पास जल संस्थान कार्यालय
  • राजपुर रोड पर रामकृष्ट आश्रम के पास
  • किशननगर चौक के पास

शहर में जाम की समस्या को देखते हुए यह नई पहल शुरू की गई है। थोड़ी सी औपचारिकता के बाद निजी पार्किंग शुरू करने की अनुमति दी जा रही है। इससे जहां यातायात समस्या से निजात मिलेगी, वहीं कई नौजवानों को रोजगार भी मिलेगा। इसके अलावा खाली पड़े प्लाट का सही इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!