Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पहचान पत्र नहीं है तो मतदाता न हों परेशान, जानिए 12 ऐसे दस्तावेजों के बारे में जिन्हें दिखाकर आप कर सकते हैं मतदान

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 फ़रवरी 2022, रविवार, देहरादून। अगर आपके पास वोटर कार्ड नहीं है तो चिंता न करें। 12 ऐसे दस्तावेज मान्य हैं, जिन्हें दिखाकर आप मतदान कर सकते हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी को यानी कल मतदान होने है। मतदान के लिए आप के पास मतदाता फोटो पहचान पत्र होना चाहिए। अगर किसी मतदाता के पास फोटो पहचान पत्र नहीं है तो वह 12 अन्य दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकता है। चलिए आपको चुनाव आयोग के नियमों बतातें चलें…

भारत निर्वाचन आयोग ने सभी मतदाताओं के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी कर दिए हैं। मतदान केंद्र में अपनी पहचान प्रमाणित करने के लिए मतदाताओं को पहचान पत्र दिखाना है। यदि किसी मतदाता के पास भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो उसके लिए आयोग ने अन्य विकल्प भी रखे हैं।

इन 12 दस्तावेजों दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता अपनी पहचान सुनिश्चित करते हुए मतदान कर सकते हैं

आधार कार्ड मनरेगा जाब कार्ड, बैंक व डाकघर द्वारा जारी फोटो युक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र व राज्य सरकार के कार्यालयों के साथ ही कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए सेवा पहचान पत्र, सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजन को जारी यूडीआइडी कार्ड शामिल हैं। इन्हें दिखाकर भी मतदाता अपनी पहचान सुनिश्चित करते हुए मतदान कर सकते हैं।

बुखार होने की दशा में व्यवस्था

आयोग ने मतदान के दौरान सभी मतदाताओं का तापमान नापने की व्यवस्था की है। इसके लिए सभी मतदेय स्थलों पर तापमान नापने की मशीन की गई है। मतदेय स्थल पर वोट डालने से पहले सबका तापमान नापा जाएगा। पहली बार अधिक तापमान पर मतदाता को 10 मिनट इंतजार करने को कहा जाएगा। 10 मिनट बाद भी यदि इन्हें तापमान अधिक रहता है, यानी बुखार है तो फिर मतदाता को शाम को अंतिम घंटे में मतदान के लिए बुलाया जाएगा। मतदान कराते समय मतदान कर्मी पीपीई किट पहन कर रखेंगे। दस्ताने पहनाकर ऐसे बीमार मतदाताओं से मतदान कराया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!