Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
स्वास्थ

ठंड में गीजर के पानी से नहाते हैं तो हो जाए सावधान, बीमार हो सकता है दिल, झड़ सकते हैं बाल

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024, देहरादून। सर्दियां आने वाली हैं. इस मौसम में कडक़ड़ाते ठंड से खुद को बचाने के लिए लोग कई उपाय करते हैं. कुछ लोग तो इस मौसम में कई-कई दिनों तक नहाए बिना ही रहते हैं, जबकि बहुत से लोग गीजर के गर्म पानी से डेली नहाते हैं।

गीजर के पानी से नहाने से उन्हें सुकून भी मिलता है और शरीर को रिलैक्स भी महसूस होता है लेकिन क्या आप जानते हैं, सर्दियों में गीजर के पानी से नहाने से कई नुकसान भी हो सकते हैं. इससे सेहत को खतरा हो सकता है, इसलिए सावधानियां भी बरतनी चाहिए।

सर्दियों में गीजर के पानी से नहाने के नुकसान

त्वचा की समस्याएं
सर्दी के मौसम में गीजर के पानी से नहाने से स्किन की समस्याएं हो सकती हैं। गर्म पानी त्वचा की नमी को खत्म कर देता है, जिससे त्वचा रुखी और बेजान हो जाती है. इससे त्वचा पर दाग-धब्बे, खुजली और जलन हो सकती है. अगर स्किन सेंसेटिव है तो ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है. इसलिए सर्दी में जब भी गीजर के पानी से नहाएं तो उसके बाद हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।

बाल झड़ सकते हैं
गीजर के पानी से नहाने से बालों से जुड़ी की समस्याएं भी हो सकती हैं. गर्म पानी बालों की जड़ों को कमजोर कर देता है, जिससे बाल टूटने लगते हैं. इससे बालों का झडऩा और गंजापन हो सकता है. सर्दियों में बाल धोने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद मॉइस्चराइजिंग हेयर कंडीशनर लगाना चाहिए, ताकि बाल झडऩे की समस्या न हो।

हार्ट डिजीज का खतरा
गीजर के पानी से नहाने से दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है. दरअसल, गर्म पानी से नहाने से रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे हार्ट पर दबाव पड़ता है. इससे हार्ट बीट भी प्रभावित हो सकती है. इसलिए ठंड के मौसम में ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचें और पानी का टेंपरेचर मेंटेन रखें।

फेफड़ों की समस्याएं
गीजर के पानी से नहाने से फेफड़ों की समस्याएं भी हो सकती हैं. गर्म पानी से नहाने से फेफड़ों में सूजन हो सकती है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है, जो बाद में गंभीर भी बन सकती है, इसलिए सावधान रहना चाहिए।

मांसपेशियों में खिंचाव
अगर आप गर्म पानी में ज्यादा समय तक नहाते हैं तो मांसपेशियों और जोड़ों पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है. इससे खिंचाव और बहुत दर्द हो सकता है। अगर किसी को गठिया या मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं हैं तो उन्हें इससे बचकर ही रहना चाहिए।

ठंड में गीजर के पानी से नहाने की सावधानियां
1. नहाने के लिए गर्म पानी की जगह गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें।
2. नहाने के बाद स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
3. बालों को गर्म पानी से धोने की जगह गुनगुने पानी से धोएं।
4. नहाने के बाद आराम करें और तनाव न लें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!