Breaking News :
>>उत्तराखंड में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम होगा मजबूत, 112 से जुड़ेंगी सभी हेल्पलाइन>>लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी>>हिमाचल का फरार बदमाश पटेलनगर से गिरफ्तार>>श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी >>‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज>>मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत>>सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत>>पीएम पोषण योजना के तहत सामग्री लागत में हो वृद्धि- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़, भारी मात्रा में फर्जी दवाएं और मशीनें बरामद>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, डोईवाला में 5 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण>>राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय में पूर्व नौसैनिकों के लिए आयोजित किया गया पहला ‘समन्वय’ कार्यक्रम>>‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘>>पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव>>कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह>>‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल>>एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
स्वास्थ

बदलते मौसम में स्किन पर खुजली और दानों से हैं परेशान, तो इन घरेलू नुस्खों से पाएं राहत

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 22 अगस्त  2025, देहरादून। अगस्त का महीना है और मौसम का मिजाज बहुत ही बदलता रहा है। कभी तेज गर्मी, तो कभी अचानक हुई बारिश से वातावरण ठंडा हो जाता है। इस बदलाव का सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। लोग अक्सर घमौरी, खुजली और छोटे-छोटे दानों जैसी समस्याओं से जूझते हैं। यदि सही समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या गंभीर रूप भी ले सकती है और डॉक्टर के पास जाने की जरूरत पड़ सकती है।

हालांकि, कुछ आसान घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप इन परेशानियों से राहत पा सकते हैं।

1. चंदन का लेप
चंदन का पेस्ट त्वचा पर आए दानों पर लगाएं। यह खुजली और जलन को कम करता है और त्वचा को ठंडक भी पहुंचाता है। पेस्ट बनाते समय सफाई का ध्यान रखें, ताकि कोई संक्रमण न हो।

2. नीम का पानी
यदि आपके पास नीम का पेड़ है तो इसके पत्तों को धोकर पानी में उबाल लें। ठंडा होने पर इस पानी से स्नान करें या रुई की मदद से प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। नीम का पानी फंगल इंफेक्शन से भी राहत देता है।

3. बेसन और दही का पेस्ट
1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे 15 मिनट के लिए त्वचा पर लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें। बेसन त्वचा को साफ करता है और दही ठंडक पहुंचाता है।

गलतियों से बचें:

त्वचा पर दाने होने पर टाइट कपड़े न पहनें।

ज्यादा पसीना आने पर हल्के कपड़े पहनें और पसीने को साफ करते रहें।

दिन में दो बार ठंडे पानी से स्नान करें।

इन बातों का ध्यान रखें:
दाने पूरी तरह ठीक होने तक हवादार, ढीले कपड़े पहनें। खूब पानी, नारियल पानी और नींबू पानी पीते रहें। यदि दाने बढ़ जाएं, पस निकलने लगे या खुजली बहुत ज्यादा हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!