Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
देश

अगर आप कार Loan लेने की सोच रहे हो तो,जान लें ये बातें

फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। लंबे समय से सेल्स में कमी से परेशान ऑटो कंपनियों के त्योहारी मौसम से काफी उम्मीदे हैं। वे उम्मीद कर रही हैं कि इस फेस्टिव सीजन में उनकी सेल में अच्छी खासी वृद्धि हो सकती है। इसके लिए ऑटो कंपनियों ने अपने स्टॉक्स रेडी रखा है और अच्छी बुकिंग की आशा कर रही हैं। इस सीजन में डिमांड बढ़ाने के लिए उन्होंने फ्री इंश्योरेंस, कैश डिस्काउंट और एक्सटेंडेंट वारंटी जैसे कई ऑफर्स का ऐलान किया है। इस सेंटिमेंट को भुनाने के कुछ बैंकों ने कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस में छूट और ब्याज दर में कुछ आधार अंक की छूट देने की घोषणा की है। इस त्योहारी सीजन में अगर आप ऑटो लोन लेने का मन बना रहे हैं तो आपको इन चीजों को ध्यान में रखना होगाः

1. अपना क्रेडिट स्कोर एवं ईएमआई अफोर्डेबिलिटी पता करें 

अगर आप ऑटो लोन लेना चाहते हैं तो सबसे जरूरी है अपना क्रेडिट स्कोर जानना। ऐसा इसलिए कि जब आप ऑटो लोन के लिए अप्लाई करेंगे तो बैंक आपकी क्रेडिट हिस्ट्री को खंगालेंगे। कई बैंक आपके क्रेडिट स्कोर के आधार पर लोन पर इंटरेस्ट रेट फिक्स करते हैं। आम तौर पर जिन लोगों का क्रेडिट स्कोर 750 से अच्छा होता है उन्हें आसानी से लोन मिल जाता है। अगर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी नहीं है तो आपके लोन अप्लीकेशन के रिजेक्ट होने के चांसेज भी रहते हैं। इसलिए लोन अप्लीकेशन से पहले क्रेडिट स्कोर जानना जरूरी है। आप ऑनलाइन जाकर क्रेडिट ब्यूरो या विश्वसनीय पोर्टल से अपना क्रेडिट स्कोर जान सकते हैं। यहीं नहीं, अगर आप अपने क्रेडिट स्कोर से संतुष्ट नहीं हैं और आपको लगता है कि स्कोर के आकलन में कोई गलती है या धोखाधड़ी हुई है तो आप उसे दुरुस्त करा सकते हैं। एक बार क्रेडिट स्कोर बेहतर होने के बाद आपको लोन मिलने का चांस बढ़ जाता है। इसके साथ ही यह जानना भी जरूरी है कि आप कितनी राशि की ईएमआई अफोर्ड कर सकते हैं।

2. विभिन्न पैमाने पर करें लेंडर्स का आकलन

अगर आपने गाड़ी लेने का तय कर लिया है और अपना क्रेडिट स्कोर जांच लिया है तो अगला कदम होगा लेंडर को चुनना। लेंडर चुनते समय बहुत से लोग गलती करते हैं कि वे सिर्फ बैंकों का इंटरेस्ट रेट चेक करते हैं। इसकी जगह आपको विभिन्न चीजों को ध्यान में रखना चाहिए। मसलन बैंक की प्रोसेसिंग फीस क्या है, लोन की अवधि क्या है, तय समय से पहले लोन के पेमेंट पर क्या चार्जेज लगते हैं। इन सभी पैमाने पर चेक करने के बाद हो सकता है कि आपका पहले का निर्णय बदल जाए।

3. अधिक-से-अधिक डाउन पेमेंट की करें कोशिश

बैंक आम तौर पर कार की कीमत का 85-90 फीसद तक डाउन पेमेंट करते हैं। इसलिए अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं और फर्ज कीजिए की कार की कीमत 10 लाख रुपये है तो आपको अपने पॉकेट से 1 से 1.5 लाख रुपये देने होंगे। इसका मतलब यह हुआ कि बॉरोअर को अपने पॉकेट से 10-15 फीसद रुपये देने होंगे। हालांकि, इस त्योहारी सीजन में कई बैंक 100 फीसद का लोन देने की पेशकश कर रहे हैं। हालांकि, आपको अधिक-से-अधिक डाउन पेमेंट की कोशिश करनी चाहिए ताकि आपको कम-से-कम लोन लेना पड़े। ऐसा इसलिए कि आप जितना कम लोन लेंगे, आपको उतना ही कम लोन एवं इंटरेस्ट का पेमेंट करना होगा। ऑटो लोन पर आम तौर पर बैंक 8.6 फीसद से लेकर 14 फीसद के बीच ब्याज लेते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!