Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून से अन्य शहरों की यात्रा करने की बना रहे हैं योजना तो पढ़िए यह खबर, अगले तीन दिन रद्द रहेंगी 8 ट्रेनें

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2023, रविवार, देहरादून। अगर आप अगले तीन दिन में रेल यात्रा कर दून से देश के अन्य शहरों की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है। रेलवे ट्रेक पर चल रहे काम के चलते अगले तीन दिन तक दून से चलने वाली आठ ट्रेनें रद्द रहेंगी। ऐसे में संबंधित ट्रेन की पूरी जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करना बेहतर होगा। बीते दिनों हुई लगातार बारिश के चलते रेलवे ट्रेक पर भारी मात्रा में मलबा आने के साथ कई जगह जलभराव होने से ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ है। रेलवे ट्रेक पर मलबा हटाने और ट्रेक की मरम्मत करने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते देहरादून से चलने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, उपासना और जनशताब्दी एक्सप्रेस 15 से 17 जुलाई तक रद्द रहेगी।

स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने कहा, 15 से 17 जुलाई तक इन सभी आठ ट्रेनों की रूट पर काम किया जाना है। जिसके चलते इन ट्रेनों का संचालन नहीं हो सकेगा। यात्रियों को हिदायत देते हुए कहा, किसी भी समस्या से बचने के लिए ट्रेन की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा की जाए। ट्रेक से मलबा हटने का काम पूरा होने के बाद शुक्रवार को दून से वंदे भारत एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें रवाना हुई तो यात्रियों को बड़ी राहत मिली। बीते कुछ दिनों से रद्द हो रही ट्रेनों के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोई अपने घर नहीं जा पा रहा तो कई व्यापारी खरीददारी के लिए दूसरे शहर नहीं जा पा रहे थे। शुक्रवार को वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, उज्जैनी एक्सप्रेस, नंदा देवी एक्सप्रेस और लाहौरी एक्सप्रेस दून से रवाना की गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!