Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
Articlesलाइफ स्टाइल

सीलिंग फैन की तेज आवाज से हो रही है परेशानी, तो आजमायें ये आसान ट्रिक्स

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024, देहरादून। क्या आपके घर का पंखा ज्यादा शोर कर रहा है ? अगर हां, तो परेशान न हों। अक्सर बहुत से लोग इसी तरह की समस्या से जूझ रहे होते हैं। पंखे का शोर आपकी नींद या आपके काम में खलल डाल सकता है। लेकिन हम आपको कुछ आसान तरीके बतायेंगे जिनसे आप घर में ही पंखे की आवाज कम कर सकते हैं और उसे दोबारा ठीक से चला सकते हैं।

ब्लेड्स की सफाई करें
अक्सर हम देखते हैं कि पंखे के ब्लेड्स पर धूल जम जाती है, जिससे पंखा सही से काम नहीं कर पाता और आवाज करने लगता है। इससे बचने के लिए, एक साफ कपड़े का उपयोग करें। पहले पंखे को बंद कर दें, फिर कपड़े से धीरे-धीरे ब्लेड्स की धूल पोंछें। इस सिंपल तरीके से आपका पंखा फिर से नए जैसा काम करने लगेगा और शोर भी कम हो जाएगा।

स्क्रू टाइट करें
कभी-कभी पंखे में शोर की समस्या स्क्रू ढीले होने की वजह से होती है। अगर आपके पंखे से अजीब आवाज आ रही है, तो एक साधारण पेचकश की मदद से स्क्रू को चेक करें। पंखे को बंद करके, पेचकश से एक-एक कर सभी स्क्रू को टाइट करें। यह सुनिश्चित करें कि सभी स्क्रू मजबूती से कसे हुए हैं। इससे पंखे का शोर कम हो जाएगा और वह बेहतर ढंग से काम करेगा।

मोटर में तेल डालें
कभी-कभार पंखे की मोटर में ग्रीस कम हो जाती है और वो शोर करने लगती है. ऐसे में, बस थोड़ा सा मशीन ऑयल मोटर में डालें और पंखा चलाकर देखें। इससे मोटर फिर से स्मूथ चलने लगेगी और शोर भी कम हो जाएगा।

बैलेंस किट का इस्तेमाल करें
अगर आपके पंखे के ब्लेड्स बराबर नहीं हैं तो उन्हें ठीक करने के लिए बैलेंस किट का उपयोग करें। यह किट आपको किसी भी हार्डवेयर स्टोर पर मिल जाएगी। इस किट की मदद से ब्लेड्स को सही से बैलेंस करें और पंखे का शोर कम करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!