Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार>>अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह>>10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट>>वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका>>महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन>>विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

बुधवार को सोने और चांदी की वायदा कीमतों जोरदार तेजी, जानिए भाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2020, बुधवार। चांदी की वायदा कीमतों में बुधवार को भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी के भाव ने बुधवार को एक नया रिकॉर्ड बनाया है। चांदी की कीमतें बुधवार सुबह 60,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर ट्रेंड करती दिखी हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर चार सितंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव 3,209 रुपये की भारी तेजी के साथ 60,551 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चार दिसंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव बुधवार सुबह 5.39 फीसद या 3,155 रुपये की जोरदार उछाल के साथ 61,709 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

सोने का घरेलू वायदा भाव भी बुधवार सुबह रिकॉर्ड उच्च स्तर पर ट्रेंड करता दिखा। एमसीएक्स पर पांच अगस्त 2020 के सोने की वायदा कीमत बुधवार सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर 469 रुपये की बढ़त के साथ 49,996 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। यह इस सोने का अब तक का उच्चतम स्तर है। इसके अलावा पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार सुबह 50,127 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर ट्रेंड करता दिखा।

 कैसे तय होता है वायदा भाव, जानिए

सोने का कारोबार दो प्रकार से होता है। एक वायदा बाजार में और दूसरा हाजिर बाजार में। वायदा बाजार को कमोडिटी एक्सचेंज भी कहते हैं। वायदा बाजार में वस्तु को डिजिटल माध्यम से बेचा और खरीदा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु के पुराने और नए भावों के आधार पर भविष्य के भावों में सौदे किये जाते हैं। इस बाजार में एक तय तारीख तक के लिए सौदे होते हैं। वायदा बाजार का सीधा असर हाजिर बाजार पर पड़ता है। हाजिर बाजार और वायदा बाजार में वस्तु की कीमत में कोई बड़ा फर्क नहीं होता है।

वैश्विक स्तर पर भी सोने में भारी उछाल

वैश्विक बाजार में भी बुधवार सुबह सोने के भाव में भारी तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर सोने की वायदा कीमत 0.71 फीसद या 13.10 डॉलर की बढ़त के साथ 1,857 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखी। इसके अलावा सोने की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 0.83 फीसद या 15.20 डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 1,857.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने की तरह ही चांदी के वैश्विक भाव में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई है। चांदी का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर बुधवार सुबह 5.26 फीसद या 1.13 डॉलर की भारी बढ़त के साथ 22.69 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 5.16 फीसद या 1.10 डॉलर की तेजी के साथ 22.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!