Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
खेल-जगतदेश

ICC World Cup 2019: दिग्गज ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ी ने कहा, टीम को नहीं बताउंगा MS Dhoni को आउट करने का फॉर्मूला

लंदन। ICC World Cup 2019 IND vs AUS: आइपीएल (IPL) में कई देशों के खिलाड़ी एक साथ खेलते हैं। यहां तक कि कई विदेशी खिलाड़ी कोचिंग स्टॉफ के साथ भी जुड़ते हैं। ऐसे में उनका खिलाड़ियों की कमजोरियों के बारे में जानना लाजिम-सी बात है। अब सवाल है कि क्या वह उसका फायदा अपने देश को देते हैं? ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने कहा कि वह महेंद्र सिंह धौनी की कमजोरियों को साझा नहीं करेंगे। हसी को लगता है कि धौनी की बहुत ज्यादा कमजोरियां नहीं हैं ।

CSK के बैटिंग कोच हैं हसी
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हसी धौनी की कप्तानी वाली आइपीएल टीम CSK से जुड़े हैं। वह टीम के बैटिंग कोच है। जब हसी से पूछा गया कि क्या वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ धौनी को लेकर कुछ साझा करेंगे। इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, टकोई संभावना नहीं है, वैसे भी धौनी की ज्यादा कमजोरी नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘आज के दौर में सभी टीमें सभी खिलाड़ियों पर बहुत बारीकी से विश्लेषण करती हैं, इसलिए मुझे यकीन है कि उनके पास धौनी और सभी भारतीय खिलाड़ियों के लिए योजना होगी। धौनी महान खिलाड़ी हैं और दबाव की स्थिति में किसी दूसरे खिलाड़ी से बेहतर रहते हैं। वह काफी चतुर खिलाड़ी हैं और जोखिम का आकलन करते रहते हैं। उन्हें अपनी ताकत के बारे में पता है और वह उसी तरीके से खेलते हैं। धौनी ना सिर्फ खेल की स्थिति के अनुसार खेलते हैं, बल्कि पारी की शुरुआत में खुद को कुछ समय देना पसंद करते हैं। उनको पारी की आखिरी हिस्से में ज्यादा जिम्मेदारी लेना पसंद है।’

क्या धौनी को रोक सकते है पैट कमिंस
हसी को लगता है कि धौनी की मौजूदगी और खेल को आखिरी तक ले जाने की क्षमता से विरोधी टीम चैन की सांस नहीं ले पाती है। पिछले कुछ समय में देखा गया है कि धौनी को पैट कमिंस, कैगिसो रबादा और जोफ्रा आर्चर (आइपीएल में) जैसे बेहतर तेज गेंदबाजों के खिलाफ शॉट खेलने में दिक्कत हुई है। हसी ने कहा, ‘धौनी को पता रहता है कि किस गेंदबाज से खतरा होगा और टीम को किसके खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करना चाहिए। आपने जिन गेंदबाजों का जिक्र किया है वे केवल एक छोर से गेंदबाजी कर सकते हैं।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!