Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “मेरा कोई निजी एजेंडा नहीं, विकास और पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करना ही मेरा ध्येय”

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून।मेरा कोई निजी एजेंडा नहीं है। प्रदेश का विकास और पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करना ही मेरा ध्येय है”, यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महानगर के कार्यकर्त्‍ताओं को संबोधित करते हुए कही।

गुरुवार को भाजपा महानगर कार्यालय पहुंचे पुष्कर सिंह धामी का कार्यकर्त्‍ताओं ने ठोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। उनके स्वागत में रखे गए कार्यक्रम में कार्यकर्त्‍ताओं की भारी भीड़ रही। परिचय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कार्यकर्त्‍ता अपने समाज एवं पार्टी के लिए ईमानदारी से निरंतर कार्य करते हैं तो कोई उसे आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता। वह स्वयं इसका उदाहरण हैं। कहा कि वह किसी राजनीतिक परिवार से नहीं हैं, एक सैनिक के बेटे हैं और पार्टी ने उन्हें मां की तरह पाला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्म देने वाली मां और धरती मां के साथ ही भाजपा हमारी मां है, जो अपनी सभी संतानों का समान रूप से ध्यान रखती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लाखों कार्यकर्त्‍ताओं के दम पर 2022 में भाजपा 60 सीटें जीतकर उत्तराखंड का इतिहास बदल देगी

बैठक को महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने भी संबोधित किया। इस दौरान काबीना मंत्री गणोश जोशी, कैंट विधायक हरबंस कपूर, महानगर प्रभारी कुसुम कंडवाल, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, शादाब शम्स, उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन, अनिल गोयल, आदित्य चौहान, पुनीत मित्तल, बृजलेश गुप्ता, राजीव उनियाल, रतन सिंह चौहान, लच्छू गुप्ता आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्त्‍ता अति उत्साहित नजर आए। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही तमाम कार्यकर्त्‍ता और पदाधिकारी मंच पर पहुंच गए। उन्होंने मुख्यमंत्री की सीट के आसपास अपनी पोजीशन फिक्स कर ली।

कार्यकर्त्‍ता मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने की तैयारी में उनका स्वागत करना ही भूल गए। गाड़ी से उतरकर मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे तो कोई भी उनके स्वागत के लिए बाहर नहीं आया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!