Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
देश

मैं अकेला नहीं, भ्रष्टाचार, गंदगी और समाजिक बुराई से लड़ने वाला भारतीय चौकीदार – PM मोदी

नई दिल्ली। #MainBhiChowkidar प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपनी चौकीदार वाली छवि को एक बार फिर सामने रखा है। उन्होंने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा, ‘आपका चौकीदार मजबूती से खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है।’ यह बात उन्होंने शनिवार सुबह अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी करने के साथ लिखी।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘मैं अकेला नहीं हूं। हर वो इंसान जो भ्रष्टाचार से लड़ रहा है, गंदगी और समाजिक बुराईयों से लड़ रहा है वह भी चौकीदार है। हर वो इंसान जो देश की प्रगति के लिए काम कर रहा है वह चौकी दार है। आज हर भारतीय कह रहा है मैं भी चौकीदार (#MainBhiChowkidar)।

Your Chowkidar is standing firm & serving the nation.

But, I am not alone.

Everyone who is fighting corruption, dirt, social evils is a Chowkidar.

Everyone working hard for the progress of India is a Chowkidar.

Today, every Indian is saying-#MainBhiChowkidar

इस वीडियो की थीम ही ‘#MaiBhiChowkidar हूं’ है। वीडियो में ‘मैं भी चौकीदार हूं’ के साथ देशभर के कोने-कोने से लोगों को दिखाया गया है। गाने की एक पंक्ति झूठ पर प्रहार करती है, वो पंक्तियां इस प्रकार हैं- झूठ के कपाल पर सत्य का प्रहार हूं।

मैं भी चौकीदार हूं कैंपेन के साथ भाजपा ने Lok Sabha Election 2019 के अभियान की शुरुआत कर दी है। इसी कैंपेन के तहत आगामी 31 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के लोगों से संवाद भी करेंगे। ज्ञात हो कि देश में Lok Sabha Election 7 चरणों में हो रहा है और उसका पहला चरण 11 अप्रैल को होना है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई मौकों पर खुद को देश का चौकीदार बता चुके हैं। उन्होंने अपने कई भाषणों में कहा है कि वो देश के चौकीदार हैं और उनके रहते देश में भ्रष्टाचार नहीं हो सकता।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने के लिए उनकी इसी चौकीदार वाली छवि को चुनते हैं। पिछले लंबे वक्त से वह ‘चौकीदार चोर है’ कह कर पीएम मोदी को निशाना बना रहे हैं। अब देखना होगा कि पीएम मोदी के ‘मैं भी चौकीदार हूं’ वीडियो का राहुल गांधी कैसे जवाब देते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!