Breaking News :
>>जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश>>सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन>>जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम>>वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन>>19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
उत्तराखण्ड

करवाचौथ पर व्रत खुलवाने ससुराल आए पति ने ब्लेड से पत्नी का गला काटा

काशीपुर : करवाचौथ का व्रत खुलवाने ससुराल आए पति ने एक दिन बाद शराब के नशे में पत्नी का ब्लेड से गला रेत दिया। तबियत खराब होते देख परिजनों ने आनन फानन युवती को एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर युवती का इलाज चल रहा है। सूचना महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इधर, पुलिस ने आरोपित पति को पीरूमदारा पुलिस चौकी में बैठा लिया है।

अनबन के चलते आठ माह से मायके थी पत्‍नी
ग्राम नंबरदारपुरी, हलदुआ पीपलसाना, रामनगर निवासी रेनू (22) पुत्री रघुवीर सिंह की शादी चार साल पहले चासरी मोहल्ला बी-24, बिजनौर, उप्र निवासी एक हलवाई से हुई थी। उसके पास तीन साल का बेटा आयुष और करीब एक साल की बेटी दीप्ति है। पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद को लेकर अनबन चल रही है। जिसकी वजह से युवती आठ माह से मायके में थी।

ससुराल पहुंचकर खुलवाया था व्रत
दोनों का केस महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अमिता लोहनी के यहां चला। 15 दिन पहले दोनों के बीच फैसला हो गया और पति ने स्टाम्प पेपर पर लिखकर पूर्व अध्यक्ष से पत्नी को साथ ले जाने के लिए एक माह का समय मांगा था। रेनू ने 27 अक्टूबर को पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। पति ने ससुराल पहुंचकर पत्नी का व्रत खुलवाया। रविवार को वह ससुराल में ही रुक गया।

नशे में काट दिया पत्‍नी का गला
रात करीब आठ बजे पति शराब के नशे में ससुराल पहुंचा था। इस दौरान पत्नी ने उसे खाना दिया तो वह खाने को खराब बताकर आग बबूला हो गया। देखते ही देखते आरोपित ने पत्नी का ब्लेड से गला रेत दिया। आनन फानन परिजनों ने उसे रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर युवती की हालत में सुधार है।

महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष पहुंचीं अस्‍पताल
सूचना पर सोमवार को महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता भी अस्पताल पहुंच गईं। उन्होंने युवती से घटना के बारे में बारीकी से जानकारी ली। साथ ही वह पीड़िता से तहरीर लिखवाकर साथ ले गई। अमिता का कहना है कि उनके यहां दो काउंसलिंग के बाद दोनों के बीच फैसला हुआ था। गला रेतने जैसा कृत्य अमानवीय है। इसके लिए कानून में कड़ी सजा का प्रावधान है। पीरूमदारा पुलिस चौकी में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!