Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डक्राइम

पति ने की पत्नी की हत्या, इस वजह से दी दर्दनाक मौत

हरिद्वार। पत्नी की बेवफाई एक पति को इतनी नागवार गुजरी की उसने उसे दर्दनाक मौत की सजा दे दी। पति ने पत्नी का मर्डर कर उसकी लाश को भी ठिकाने लगा दिया। हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने कड़ी मेहनत की। काफी प्रयासों के बाद आखिरकार पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हरिद्वार के चंडीदेवी रोपवे से सटे जंगल में महिला की हत्या उसी के पति ने बेवफाई का बदला लेने के लिए की थी। श्यामपुर पुलिस ने महिला हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने हत्याकांड का पटाक्षेप करने पर श्यामपुर पुलिस की पीठ थपथपाई है।

गुरुवार को जिला पुलिस मुख्यालय में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि नौ नवंबर को चंडीदेवी रोपवे से पहले पैदल मार्ग से सटे जंगल में महिला का शव मिला था। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीमों ने दूर-दूर तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद मृतका के हुलिए से मिलती-जुलती एक महिला एक पुरुष के साथ चंडी घाट, हरकी पैड़ी, मनसा देवी मार्ग व अपर रोड पर दिखाई दी। चंडीघाट चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसी हुलिए का शख्स पैदल, फिर ऑटो से होते हुए जाता दिखाई दिया। बकौल एसएसपी इस ऑटो चालक से पूछताछ के बाद पुलिस टीम सिडकुल की परमानंद विहार कालोनी जा पहुंची काफी प्रयास के बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए अजय पुत्र राजवीर निवासी सुंदरपुर थाना हजरतपुर जिला बदायूं यूपी हाल निवासी परमानंद विहार कालोनी को रोशनाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि मृतका उसकी पत्नी अफसाना उर्फ पूजा थी।

दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात सिडकुल में उससे हुई थी, जिसके बाद उसने उसका धर्म बदलवाकर शादी कर ली थी। कबूला कि शादी के कुछ समय बाद अपनी रिश्तेदारी में जाने का बहाना बनाकर वह लापता हो गई थी। तब से पति उसकी तलाश में जुटा हुआ था। कुछ समय पूर्व ही यहां लौटे अजय को उसकी पत्नी के एक युवक के साथ लिवइन रिलेशपशिप में होने की जानकारी हुई। उसने पत्नी को खोजकर फिर से अपने साथ रहने के लिए राजी कर लिया। रोजाना छोटी-छोटी बात को लेकर विवाद होने पर पति ने पत्नी की हत्या करने की ठान ली। सुनियोजित ढंग से पत्नी को चंडीदेवी पैदल मार्ग से सटे जंगल में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, जिसके बाद आरोपी बदायूं चला गया। वापस यहां लौटने पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस अवसर पर एसपी अपराध अजय गणपति कुंभार, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसओ नितेश शर्मा मौजूद रहे।

बकौल पुलिस, अफसाना को लेकर अजय बेहद संवेदनशील था। पुलिस के समक्ष उसने कबूला कि उसकी जिंदगी का मकसद केवल अफसना उर्फ पूजा को ढूंढना था। जब वह उसे मिली, तब उसकी बेवफाई को लेकर किए गए सवाल जवाब को लेकर रार होने लगी। इसलिए उसने हत्या का रास्ता चुनना सही समझा। आईजी गढ़वाल ने दस और एसएसपी ने पांच हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है। पत्नी की हत्या कर हत्यारोपी पति मौके से फरार हो गया था। जांच के बाद पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

अनुसलझी दिखाई दे रही इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका रही तो दूसरा सिडकुल की परमानंद विहार कालोनी में मिले एक किशोर ने पुलिस टीम का मार्ग प्रशस्त किया। पुलिस जान चुकी थी कि आरोपी का ताल्लुक परमानंद विहार कालोनी से है। पर, एक व्यक्ति को ढूंढना भूसे के ढेर में सुई खोजने सरीखा था। चूंकि आरोपी ने हाल फिलहाल में ही वहां कमरा किराए पर लिया था, ऐसे में उसका परिचित कोई नहीं था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर अजय की खोज में जुटी पुलिस को एक किशोर मिला। किशोर ने आरोपी अजय को पहचान लिया। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी के कमरे तक जा पहुंची। हालांकि आरोपी वहां नहीं मिला। वहां से मिले एक सिम कार्ड की बदौलत अजय के परिचितों से पुलिस रूबरू हो गई। फिर अजय तक के गिरेबां तक पुलिस के हाथ पहुंच गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!