Breaking News :
>>बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक>>डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद>>फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास>>जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार>>बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई>>सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई : धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील>>चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया>>एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
उत्तराखण्ड

पति ने महिला को फोन पर तीन बार तलाक कहकर छोड़ा, मुस्लिम विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जून 2020, गुरुवार। विकासनगर कोतवाली अंतर्गत जीवनगढ़ अंबाड़ी क्षेत्र की एक महिला को उसके पति ने फोन पर तीन बार तलाक कहकर छोड़ दिया। महिला ने पति के खिलाफ फोन पर तलाक देने, मारपीट करने के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने पति के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना महिला दारोगा हिमानी चौधरी को सौंपी गई है।

पीड़ित महिला शमशीदा ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 18 साल पहले हारुन निवासी सभावाला के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही पति उससे मारपीट करता था। उत्पीड़न के बारे में उसने मायके वालों को बताया तो उनके बीच कई बार मायके पक्ष के हस्तक्षेप से सुलह हुई।

इधर लॉकडाउन के दौरान पति हारुन ने उसे मायके में छोड़ दिया। पीड़ित महिला ने पति के चरित्र पर भी सवाल उठाए। कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि 25 मई की शाम साढ़े छह बजे के करीब उसके पति ने उसे फोन पर तीन तलाक कहकर तलाक दे दिया, जिसके बाद से वह तनाव में है।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना हिमानी चौधरी को सौंपी गई है, जिसकी जांच शुरू की गई है।

दुष्कर्म मामले में बयान दर्ज कराकर दिल्ली लौटी पीड़िता

शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छत्तीसगढ़ की युवती दिल्ली लौट गई है। पुलिस टीम अब युवती के बयान और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है। मेडिकल रिपोर्ट भी जांच का अहम हिस्सा है।

छत्तीसगढ़ की एक युवती ने वर्ष 2010 की घटना बताते हुए शांतिकुंज प्रमुख डा. प्रणव पंड्या पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पांच मई को दिल्ली के विवेक विहार थाने में एफआइआर के बाद जांच हरिद्वार पहुंची। मामला हाइप्रोफाइल होने के चलते एक टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में धारा 164 के तहत युवती के बयान दर्ज कराए गए थे। इसके बाद जांच टीम उसे शांतिकुंज भी लेकर गई थी। युवती का मेडिकल भी कराया गया है। दुष्कर्म जैसे मामलों में अमूमन मेडिकल रिपोर्ट व सीआरपीसी की धारा 164 के बयान सबसे अहम होते हैं। इस मामले में जांच टीम दोनों ही पड़ाव पार कर चुकी है। यहां तक की युवती शांतिकुंज जाकर नक्शा भी तैयार कर चुकी है।

इसके बाद युवती अपने अधिवक्ता के साथ वापस दिल्ली लौट गई। दो दिन में सामने आए तथ्यों की पड़ताल में अब पुलिस शिद्दत से जुट गई है। आला अधिकारी हर दिन अपडेट ले रहे हैं। अभी तक की जांच में युवती के आरोप साबित हुए हैं या गलत पाए गए हैं, इस बारे में पुलिस अधिकारी अभी खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। वहीं एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस का कहना है कि अभी जांच चल रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!