Breaking News :
>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
उत्तर-प्रदेशदेश

मानवता शर्मसार- 3,000 रुपए के लिए व्यापारी को मंडी में नंगा कर घुमाया 

नोएडा। नोएडा से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जिसमें 3,000 रुपए के उधार को लेकर आढ़ती ने व्यापारी को नंगा करके पूरे फल मंडी में घुमाया। प्रशासन ने आढ़ती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस रद्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक नोएडा के थाना फेस 2 क्षेत्र के मंडी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक शख्स को नंगा करके बाजार में घुमाया जा रहा है। दूसरी तरफ उसकी वीडियो भी बनाई जा रही थी।

इस व्यक्ति पर लहसुन के 3,000 हजार रुपए बकाया था। बकाया न चुकाने पर मंडी पर ही कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और नंगा करके बाजार में घुमाया। इस मामले में एक्शन लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने आढ़ती का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। फेस-2 में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में अमित ने बताया कि वह फेस-2 मंडी में ठेले पर लहसुन बेचता है। उसने एक महीने पहले सुंदर से 5,600 रुपए उधार लिए थे। अमित सुंदर से मिला और 2,500 वापस दे दिए। बाकी पैसों को बाद में देने का निवेदन किया।

इसी को लेकर सुंदर बहुत ज्यादा क्रोधित हो गया। उसने मुनीम और दो मजदूर को बुला लिया और चारों ने उसे दुकान में बंद कर दिया, उसे नंगा करके डंडों से मारा-पीटा और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। फेस -2 थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत के आधार पर आरोपी सुंदर आढ़ती, मुनीम और दो लेबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं, वीडियो को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल आरोपी फरार है। जल्दी ही गिरफ़्तारी की जाएगी। इस मामले को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट धमेंद्र कुमार ने बताया कि फेज-2 की फूल मंडी में सरस्वती ट्रेडिंग कंपनी है। कंपनी सुंदर की है। वो काफी लंबे समय से फेज-2 में अपनी दुकान चला रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। इस घटना के बाद से फुटकर व्यापारियों में रोष भी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!